पवन सिंह का 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बना गाना हुआ रिलीज, गाने के बोल कर देंगे आतंकियों का सीना छलनी

Pawan Singh New Song Sindoor Out: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने सितारे पवन सिंह (Pawan Singh) अपने गानों और अदाकारी को लेकर खास चर्चाओं में रहते हैं। बता दें कि हाल ही में पवन सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर एक ऐसा गाना बनाया है जिसे सुनकर लोगों की आंखों में आंसू आ गए हैं। बता दें कि पवन सिंह के नए गाने में एनिमेशन के साथ ही ऐसे विजुअल दिखाए गए हैं जिससे लोग आसानी से ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ रहे हैं। साथ ही पवन सिंह के बोल ऐसे लग रहे हैं जैसे कि वह आतंकियों पर शब्दों से हमला कर रहे हों।
पवन सिंह के गाने सिंदूर पर लोग बरसा रहे प्यार
बता दें कि पवन सिंह ने इस देशभक्ति गाने का टाइटल 'सिंदूर' रखा है। पवन सिंह के इस गाने को रिलीज हुए अभी चंद मिनट ही हुए हैं और यूट्यूब पर इस गाने को 70 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। साथ ही इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गर्व है मुझे आप पर आपने बहुत ही अच्छा गीत तैयार किया है। वहीं दूसरे ने लिखा- पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के ही नहीं दूनिया के सबसे बेस्ट सिंगर हैं। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- इस गाने को बनाकर आपने दिल जीत लिया है।
बैक टू बैक हिट सॉन्ग देते हैं पवन सिंह
इस म्यूजिक वीडियो में जहां आवाज पवन सिंह ने दी है वहीं इस गाने में म्यूजिक सरगम आकाश ने दिया है। इस गाने के लिरिक्स छोटी यादव ने लिखे हैं और इस गाने को डायरेक्ट विभांशु तिवारी ने किया है। बता दें कि इससे पहले पवन सिंह का एक गाना हाल ही में रिलीज हुआ है। यह गाना का नाम है 'सईया मिलल लड़िकइयां' जिसे फैन्स द्वारा बेहद प्यार मिला है। इस गाने में पवन सिंह के साथ ही शिल्पी राज की जोड़ी जमती नजर आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications