पत्नी ज्योति के बवाल से टूटे पवन सिंह इस हसीना पर हुए कुर्बान, कर रहे करोड़ों की बारिश

Pawan Singh Anjana Singh

Pawan Singh Anjana Singh: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ में जहां इन दिनों पत्नी ज्योति सिंह ने भारी उथल पुथल मचा रखी है तो वहीं अभिनेता मुद्दे पर अक्सर चुप्पी ही साधे रहते हैं। अब पवन सिंह ने भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह के लिए दरियादिली दिखाई है। अंजना सिंह ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंजना पवन सिंह पर खूब प्यार लुटाती दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो खुद अंजना सिंह ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार को 'दोस्तों का दोस्त' और 'यारों का यार' बुलाया है।

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पवन सिंह द्वारा राइड के लिए दी गई शानदार कार को दिखाया। वो वीडियो में एसयूवी चलाती दिख रही हैं जिसके साथ उन्होंने ये गाड़ी भेजने के लिए पवन को धन्यवाद कहा। वो वीडियो में कहती हैं- "गाड़ियां तो सब के पास हैं लेकिन दिल सब के पास नहीं है। मैंने बस रीक्वेस्ट की और उन्होंने अपनी नई गाड़ी भेज दी पिक करने के लिए। कहते हैं ना, 'दोस्तों का दोस्त और यारों का यार, वन एंड ओनली पावर स्टार।' मैं जा रही हूं पवन जी की ब्रांड न्यू गाड़ी ड्राइव करने।"

वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह ये क्या इंसाफ किया है आपने पवन जी। पत्नी के लिए पुलिस और एक्ट्रेस के लिए कार। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आपको अपनी पत्नी के साथ इस तरह पेश नहीं आना चाहिए था पवन सिंह। तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-नाराजगी है ठीक है आप जब सबको माफ कर देते हो तो ज्योति सिंह को क्यों नहीं समझ नहीं आ रहा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X