पवन सिंह ने गुपचुप कर ली तीसरी शादी ? चाचा ने खोला राज, बोले- अरे भाई वो हीरो है और...
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह का दो दिन पहले जन्मदिन था। इस जन्मदिन के मौके पर पवन सिंह के लिए एक आलीशान पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी की रौनक से ज्यादा लाइमलाइट तो उस लड़की ने ले ली जो पवन सिंह के साथ नजर आ रही थी। ब्लैक कलर की ड्रेस पहने मांग में लंबा चौड़ा सिंदूर लगाए जैसे ही लोगों की नजर इस लड़की पर पड़ी लोग दंग रह गए।

क्या पवन सिंह ने कर ली तीसरी शादी
क्योंकि जिस तरीके से पवन सिंह वीडियो में नजर आ रही लड़की के साथ पेश आ रहे थे उसे देखकर लग रहा था जैसे पवन सिंह ने तीसरी शादी कर ली हो। यह खबर इंटरनेट पर तेजी से फैल गई और हर कोई यह सर्च करने में लग गया कि पवन सिंह के साथ जो लड़की नजर आ रही है वह कौन है ? अधिकतर लोग तो यही अनुमान लगा बैठे थे कि ज्योति सिंह का पत्ता कट चुका है और अब पवन सिंह की जिंदगी में किसी और ने दस्तक दे दी है।
कोर्ट ने दिया ज्योति और पवन को साथ में रहने का आदेश
लेकिन उड़ रही पवन सिंह की शादी की खबरों को सुन पवन सिंह के चाचा गुस्से से लाल हो गए हैं। पवन सिंह के चाचा धर्मेंद्र सिंह ने खुलासा किया कि जो अफवाहें उड़ रही हैं उनमें जरा भी सच्चाई नहीं है। धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नीलम सिंह के निधन के बाद पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी की। जिसके तलाक का केस अभी भी कोर्ट में चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पवन सिंह एक बड़ा हीरो है। किसी के साथ थोड़ा ठुमक लिया नाच गा लिया, शूटिंग कर लिया तो लोग मिर्च मसाला लगाकर विरोध करने में जुटे हुए हैं। लोग कह रहे हैं शादी कर लिया। अरे भाई वो ऐसा बच्चा नहीं है। अभी ज्योति और पवन का केस कोर्ट में हैं कोर्ट ने दोनों को साथ में रहने को कहा है। जो कि एक न्यायिक प्रकिया है। अगर फिर भी दोनों को नहीं लगता है कि दोनों साथ रह पाएंगे तो दोनों की तलाक की अर्जी पर सुनवाई होगी।


Click it and Unblock the Notifications











