पवन सिंह ने पहली बार बताई पत्नी ज्योति सिंह की हकीकत,बोले- "डेढ़ घंटे मैंने और ज्योति ने एक दूसरे के साथ..."

Pawan Singh Reaction On Jyoti Singh Viral Video: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह अभी तक पत्नी ज्योति के साथ बिगड़ते रिश्तों को लेकर चुप थे तो वहीं ज्योति पल पल के अप्डेट मीडिया के साथ शेयर कर रही थीं। अब पहली बार पवन सिंह ने ज्योति के झूठ से तंग आकर उनकी सच्चाई बताई है। पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर हिंदी में अपना बयान शेयर किया है और ज्योति के वायरल वीडियो और आरोपों पर रिएक्ट किया है।
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा, 'मैं अपने जीवन में एक ही बात जानता हूं कि जनता मेरे लिए भगवान है। क्या मैं आप सब के जनभावना को ठेस पहुंचाऊंगा, जिनके बदौलत मैं यहां तक पहुंचा।'
आगे पोस्ट में उन्होंने ज्योति सिंह से कई सवाल किए। पहला सवाल उन्होंने पूछा, 'क्या यह सच नहीं है कि कल सुबह आप मेरे सोसाइटी में आई तो मैंने सम्मान के साथ आपको अपने घर पर बुलाया और करीब 1:30 घंटे हमलोगों की वार्तालाप हुई।' फिर दूसरा सवाल उन्होंने पूछा, 'आपके द्वारा बस एक ही रट कि मुझे चुनाव लड़वाइये कैसे भी, जोकि मेरे बस का नहीं।' इसके बाद अंतिम बात उन्होंने कही, 'समाज में भ्रम फैलाया गया कि मैंने पुलिस बुलाया, जबकि सच्चाई यह है कि पुलिस सुबह से वहां इसलिए मौजूद थी ताकि जो भी हो उनके उपस्थिति में हो। कहीं भी आपके साथ आए लोगों द्वारा या किसी और के द्वारा कोई अनहोनी ना हो।'
दरअसल, आपको बता दें कि बीते दिन रविवार को ज्योति सिंह अपने पति पवन सिंह से मिलने उनके लखनऊ स्थित घर पहुंची थीं। यहां आकर उन्होंने कहा कि उन्हें घर में जाने नहीं दिया जा रहा है और उनके लिए पुलिस बुलवाई गई है। साथ ही उन्होंने अभिनेता पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए थे और उन्हें खूब रोते हुए भी दिया गया था। ज्योति सिंह ने इसका पूरा वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।


Click it and Unblock the Notifications