..................... Pawan Singh Reveal Shocking Jyoti Singh truth in front of Media, Bhojpuri trending News - Hindi Filmibeat

मीडिया के सामने छलका पवन सिंह का दर्द, बोले- महिला के आंसू लोगों को दिख जाते हैं, लेकिन मर्द का दर्द...

Pawan Singh

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में आ जाते हैं। कभी वह अपने राजनीतिक मुद्दों को लेकर हेडलाइन में बने रहते हैं तो कभी विवादों को लेकर लेकिन फिलहाल तो उनका निजी मामला जबरदस्त चर्चाओं में बना है। पवन सिंह की पत्नी एक्टर पर कई आरोप लगा चुकी हैं। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह हाल ही में पवन सिंह से मिलने लखनऊ गई थीं। जहां उन्होंने पवन सिंह पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने उनसे कम ही बातचीत की नौकरों की तरह उन्हें ट्रीट किया फिर उन्हें थाने भेजने के लिए महिला पुलिस बुला ली। यह सब देखकर ज्योति सिंह ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें वह फूट-फूट कर रोती बिलखती नजर आईं।


पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी

ज्योति सिंह के इस वीडियो को देखने के बाद तमाम नेता, अभिनेता पवन सिंह के खिलाफ नजर आए। ज्योति के आंसुओं ने पवन सिंह की छवि पर गहरा असर डाला। जहां एक तरफ चुनावी माहौल तेज है वहीं दूसरी तरफ पवन सिंह का निजी मामला उनकी पत्नी के उनके लिए कड़वे बोल उनके राजनीतिक करियर में ग्रहण लगा रहे है। बता दें कि जब से ज्योति सिंह का वीडियो सामने आया है उसे देखने के बाद कई लोग पवन सिंह की मानसिकता और उनके व्यवहार को गलत करार दे रहे हैं। वहीं खुद के लिए हो रही निगेटिव बातों को सुन पवन सिंह ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है।


मर्द का दर्द नहीं दिखता...

जी हां, हाल ही में पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपना दर्द जनता के सामने रख रहे हैं। पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि- 'मैं भी इंसान हूं यार। थक जाता हूं कभी-कभी यही बात है सर। महिला की हर बात पर आंसू गिर जाता है और वो दुनिया को दिख भी जाता है और मर्द का दर्द नहीं दिखता है और ना ही वो दिखा पाता है। और एक बात जो भी लोग इस मैटर में मजे ले रहे हैं। ये है, वो है, ऐसे है... समाज की बात। तो मैं उनको इतना कह दूं कि फैमिली की बात जो होती है वो कमरे में होती है कैमरे पर नहीं होती है।'

ज्योति सिंह के पिता ने कही ये बात...

पवन सिंह ने यह भी कहा कि जब भी ज्योति जी या उनके पिता जी आते हैं वह बस इतना ही कहते हैं कि हमारी बेटी को विधायक बना दीजिए फिर चाहें आप रखें या छोड़ दें। मैं भी चाहता हूं कि जब मैं थक कर घर जाऊं तब दरवाजा मेरा बेटा ये बेटी खोले, लेकिन देर रात को भी दरवाजा मेरी मां खोलती है।

Read more about: pawan singh jyoti singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X