Pawan Singh ने चुनाव लड़ने से किया इंकार, लोगों ने किया ट्रोल, बोले- 'पार्टी ने टिकट ही दिया..'

Pawan Singh Election: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर किसी ना किसी कारण खबरों का हिस्सा रहते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि वो बीजेपी से चुनाव लड़ सकते हैं। लगातार माहौल बना हुआ था लेकिन अचानक सब शांत हो गया।
देश के गृहमंत्री अमित शाह से साथ एक तस्वीर साझा करते हुए पवन सिंह ने कहा कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन हमेशा पार्टी के वफादार रहेंगे। बता दें कि पवन सिंह ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, ''मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूँ कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और ना ही मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूँ और रहूँगा।'' इसके बाद फैंस कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
पवन सिंह के इस पोस्ट के सामने आते ही लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''आपका जैसा कोई ना है और ना ही कोई होगा।'' एक ने लिखा, ''यही है आपकी असली जीत, अब दुनिया कुछ भी बोलो।''
एक ने लिखा, ''पार्टी ने साफ मना कर दिया कि टिकट नहीं दे सके और ये बयान भी दिला दिया गया...पिछली बार की तरह।'' एक ने लिखा, ''टिकट भी नहीं मिला और इसको पता है कि ये चुनाव भी नहीं जीत सकता है, इज्जत बचाने का अच्छा रास्ता चुने हो पवन भाई।''
पत्नी मांग रही है टिकट
एक ओर पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है तो वहीं दूसरी उनकी पत्नी ज्योति सिंह चुनाव लड़ना चाहती हैं। हाल ही में वो पवन सिंह के घर भी पहुंची थीं जिसके बाद काफी ड्रामा हुआ था। बता दें कि पवन सिंह का कहना था कि मुझे बदनाम किया जा रहा है और उनकी तकलीफ देखने वालों को एक पुरुष की पीड़ा भी समझनी चाहिए। बता दें कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। फिलहाल आप देखिए भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की ये पोस्ट..


Click it and Unblock the Notifications