पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह की तस्वीर संग महाकुंभ मे किया अमृत स्नान, भड़के एक्टर- 'मज़ाक बना दिया...'

Pawan Singh Jyoti Singh Kumbh Controversy: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ लगा हुआ है जो कि अब 26 फरवरी को पूरा हो जाएगा। इस बीच काफी सारे सेलिब्रिटीज महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने पहुंचे। लेकिन अब इसी बीच शनिवार को भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी महाकुंभ में संगम घाट पर स्नान करने के लिए पहुंची थी।
इस दौरान पति पवन सिंह की फोटो के साथ में उनका डुबकी लगाते हुए देखा गया और सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के अगले दिन पवन सिंह ने एक्स से एक पोस्ट शेयर किया और इसमें लिखा हुआ था कि अभी के वक्त में किसी-किसी के लिए भक्ति भाव भी मजाक हो गया है।
पवन सिंह अपनी पोस्ट में आगे लिखते हैं कि अब मैं आगे क्या बोलूं, शायद मेरे मुंह से शोभा नहीं देगा। जय श्री राम। हालांकि आपको बता दें कि पवन सिंह ने अपनी इस पोस्ट के दौरान किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन प्रयास लगाए जा रहे हैं कि पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो सामने आने के बाद में उन्होंने तंज कस दिया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच में लंबे वक्त से विवाद चल रहा है। अब इसी बीच ज्योति सिंह का पवन सिंह की फोटो के साथ में डुबकी लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो पर लगातार लोग भी अलग-अलग तरीके के कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
लगता है आज के समय में किसी किसी के लिए भक्ति भाव भी मजाक बन गया है
— Pawan Singh (@PawanSingh909) February 23, 2025
आगे क्या बोलूँ शायद मेरे मुंह से शोभा नहीं देगा
जय श्री राम pic.twitter.com/qd86UHPpky
मालूम हो कि ज्योति सिंह मशहूर भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की दूसरी पत्नी है। इससे पहले उन्होंने नीलम सिंह के साथ में शादी की थी और 2014 में दोनों की शादी हुई थी। लेकिन शादी की तकरीबन 1 साल के अंदर ही उनकी पहली पत्नी नीलम ने आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद पवन सिंह पर कई सारे गंभीर आरोप भी लगे थे।
लेकिन पवन सिंह ने 2018 में ज्योति सिंह के साथ में दूसरी शादी कर ली थी और कुछ सालों के बाद में दोनों के बीच में एक बार फिर से विवाद होने लगा है। इतना ही नहीं ज्योति सिंह तो कोर्ट तक पहुंच गई और पवन सिंह पर कई सारे गंभीर आरोप भी लगाए थे। हालांकि बाद में लोकसभा चुनाव के वक्त दोनों एक बार फिर से साथ आ गए और ज्योति सिंह ने भी पवन सिंह को लेकर खूब प्रचार किया।


Click it and Unblock the Notifications