..................... Pawan Singh Rangbaaz Raja Song Goes Viral With Romantic South Style Look - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Song: साउथ लुक में पवन सिंह ने हीरोइन संग किया जबरदस्त रोमांस, ‘रंगबाज राजा’ पर टूट पड़े फैंस

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन चुका है और आपको बता दें कि यहां पर ऐसी काफी सारी फिल्में और गाने बनते हैं जो दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे काफी सितारे भी हैं जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं।

Bhojpuri Song

भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे जैसे पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव और निरहुआ भी फैंस के बीच में हमेशा छाए रहते हैं। उनके नए से लेकर पुराने गाने खूब लोगों के बीच में लोकप्रिय होते हुए नजर आते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। पवन सिंह का एक गाना काफी वायरल हो रहा है।

पवन सिंह का वायरल हो रहा गाना

पवन सिंह के जिस गाने की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम 'रंगबाज राजा' है। इस गाने में पवन सिंह के साथ में एक एक्ट्रेस देखी जा सकती है जो काफी ज्यादा सुंदर भी है। पवन सिंह अभी उनके साथ में काफी रोमांस और डांस करते हुए नजर आए।

पवन सिंह का यह गाना काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और वह इस गाने में अपनी हीरोइन को बार-बार मनाते हुए भी नजर आ रहे हैं। दोनों ने साउथ इंडियन आउटफिट भी पहना हुआ है जो दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद भी किया जा रहा है।

वीडियो पर आए 2 लाख से ज्यादा व्यूज

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवन सिंह के इस गाने को 1 महीने पहले DRS म्यूजिक भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया था। इस गाने पर अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है।

बॉलीवुड में भी छा चुके हैं पवन सिंह

अक्सर देखने के लिए मिलता है कि पवन सिंह की कोई भी नई फिल्म या पुरानी भी फिल्म जो है वह काफी ज्यादा दर्शकों द्वारा पसंद की जाती हैं। अभी के समय में पवन सिंह सिर्फ भोजपुरी सिनेमा तक ही सीमित नहीं रह गए हैं बल्कि बॉलीवुड में भी उनका दबदबा बना चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X