..................... Pawan Singh praises BJP says BJP is my mother I will server it whole life Pawan Singh political party - Hindi Filmibeat

तलाक के बीच पवन सिंह ने चमकाया अपनी पॉलिटिकल करियर, बोले- बेजीपी मेरी, मैं जिंदगी भर..

Pawan Singh On BJP: भाजपा ने भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह को आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की ओर से सूची जारी होने के बाद शनिवार को पवन सिंह पटना स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी से मुलाकात की। इसके बाद उनकी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी भेंट हुई।

Pawan Singh On BJP

जीवन भर का समर्पण

मीडिया से बातचीत में पवन सिंह ने भाजपा के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए कहा कि पार्टी उनके लिए परिवार जैसी है और वे जीवनभर इसके प्रति समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और बिहार की जनता की सेवा में पूरी तरह जुटे रहेंगे। पवन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया।

गौरतलब है कि भाजपा ने 5 जून को बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, जिसमें पवन सिंह का नाम शामिल होने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। इससे पहले भी वे बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए के समर्थन में सक्रिय प्रचार करते नजर आए थे और उनके गाए कई राजनीतिक गीत भी काफी लोकप्रिय हुए थे।

Read more about: pawan singh bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X