'तुम्हारे बिना अधूरा रहूंगा..' पवन सिंह ने अचानक पत्नी पर लुटाया प्यार, तस्वीर पोस्ट कर हुए इमोशनल

Pawan Singh Missing His Wife: पवन सिंह का विवाद अक्सर उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ सामने आता रहता है। कभी ज्योति सिंह पवन को लेकर कुछ आरोप लगाती हैं तो कभी पवन सिंह मीडिया ने उनके खिलाफ बातें करते हैं।

Pawan Singh

लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है कि अचानक पवन सिंह ने अपनी पत्नी पर प्यार लुटाया है और याद करते हुए कहा है कि, 'तुम्हारे बिना अधूरा रहूंगा..' इसके बाद लोग भोजपुरी फिल्मों के इस पावर स्टार को लेकर बातें कर रहे हैं।

बता दें कि पवन सिंह ने दो शादियां की हैं और उनकी पहली पत्नी जिनका नाम नीलम देवी था वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। गौरतलब है कि इस दौरान वो ज्योति नहीं बल्कि नीलम देवी को ही याद करके भावुक हो रहे थे जिनकी वो अक्सर तारीफें करते हैं।

तुम्हारे बिना अधूरा था.. अधूरा रहूंगा

पवन सिंह अक्सर अपनी पहली पत्नी को याद करते हैं जिन्होने आत्महत्या कर ली थी। इस बार अपनी पहली पत्नी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होने लिखा, ''आपके बिना अधूरा हूं, अधूरा ही रहूंगा।'' इसके बाद उनका ये पोस्ट खबरों का हिस्सा है। बता दें कि पवन ने नीलम सिंह से साल 2014 में शादी की थी और इस शादी के पहज तीन महीने के बाद नीलम ने आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत के बाद पवन सिंह को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। लोगों का आरोप था कि पवन सिंह ने शादी के बाद उनकी देखरेख नहीं की और उनको इग्नोर किया था जिस वजह से उन्होने आत्महत्या कर ली थी। पवन सिंह अक्सर नीलम की तारीफें करते हैं और ज्योति सिंह की बुराई करते हैं।

पवन सिंह ने इस पोस्ट में नीलम देवी को श्रद्धांजलि दी है और उनके फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने उनको लेकर दुख वाला इमोजी साझा किया तो किसी किसी का कहना था कि वो याद आती हैं। किसी ने आत्मा की शांति के लिए प्रार्थन की तो किसी ने पवन सिंह को हिम्मत रखने के लिए कहा। फिलहाल आप भी देखिए ये पोस्ट..

More from Filmibeat

Read more about: pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X