पवन सिंह या खेसारी लाल यादव ? किसे पसंद करती हैं आम्रपाली दुबे, एक्ट्रेस ने दिल खोलकर लिया इस एक्टर का नाम
भोजपुरी इंडस्ट्री अपने धमाकेदार गानों और जबरदस्त फिल्मों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे इसकी जान हैं, लेकिन फिलहाल तो भोजपुरी इंडस्ट्री के दो बड़े सितारों को लेकर आम्रपाली दुबे से एक सवाल पूछा गया जिसका जवाब सुन सब हैरान रह गए। आइए जानते हैं किन दो एक्टर को लेकर आम्रपाली दुबे से पूछा गया सवाल और ऐसा क्या था सवाल में जिसका जवाब सुन सब हैरान रह गए।

बॉलीवुड की तरह भोजपुरी इंडस्ट्री में भी एक्ट्रेस के बीच में आमतौर पर तनातनी देखने को मिल जाती है। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव भी उसी सिक्के के दो पहलू हैं। जिनके बीच आमतौर पर तनातनी का माहौल बना रहता है। बता दें पवन सिंह और खेसारी लाल यादव एक दूसरे को कुछ खास पसंद नहीं करते इनको जब भी मौका मिलता है यह एक दूसरे की बुराई करने से पीछे नहीं हटते है। ऐसा ही एक नजारा बिहार के चुनाव के दौरान देखने को मिला था जहां खेसारी लाल यादव ने अपने मंच से पवन सिंह और उनके परिवार के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था जिसकी वजह से दोनों के बीच की दूरी और भी ज्यादा बड़ गई थी।
इसकी वजह से उनके फैंस में भी तकरार साफ देखने को मिल जाती है। हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कहलाई जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे से पवन सिंह और खेसारी लाल यादव से जुड़ा एक सवाल पूछ गया जिसका जवाब सुन सब हैरानी में पड़ गए। क्योंकि आम्रपाली दुबे दोनों एक्टर्स के साथ काम कर चुकी है तो ऐसे में वह दोनों एक्टर्स को अच्छी तरह समझती हैं।
आम्रपाली दुबे से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया की पवन सिंह और खेसारी लाल यादव में से कौन उनका सबसे पसंदीदा कलाकार है ? तो आम्रपाली दुबे इसका जवाब देते हुए नजर आई 'हम तो पहले दिन से ही तीसरे ऑप्शन पर टिके हुए है मेरा पसंदीदा कलाकार पहले दिन से ही दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ हैं बता दें दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आती है वही उनके अफेयर के चर्चो सोशल मीडिया पर छाए रहते है। आम्रपाली तो निरहुआ से शादी तक करना चाहती हैं, लेकिन निरहुआ पहले से ही शादीशुदा हैं जिस वजह से दोनों ने अपने-अपने कदम पीछे खींच लिए।


Click it and Unblock the Notifications











