विवादों में फंसे पवन सिंह ने करवाचौथ पर रिलीज किया नया गाना 'कमरिया पे साड़ी' देखने वालों के उड़े होश

Pawan Singh New Song Out: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। उनकी पत्नी ज्योति सिंह उनपर तमाम आरोप लगा चुकी हैं, जिसका पवन सिंह ने जवाब भी दिया था, लेकिन फिर भी इस राजनीतिक माहौल में ज्योति सिंह के आंसुओं ने पवन सिंह की छवी पर गहरा असर डाला है। लंबे समय से विवादों में फंसे पवन सिंह ने करवाचौथ के खास त्योहार के मौके पर नया गाना रिलीज कर दिया है। इस गाने ने आते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है।
पवन सिंह का नया गाना रिलीज
हाल ही में यूट्यूब चैनल F1 रिकॉर्ड पर अपलोड किया गया पवन सिंह का यह गाना है 'कमरिया पे साड़ी' इस गाने में पवन सिंह एक नहीं बल्कि दो-दो हसीनाओं के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने में एक्ट भी पवन सिंह कर रहे हैं और यह गाना भी पवन सिंह द्वारा ही गाया गया है। इस गाने में म्यूजिक और इस गाने को प्रोड्यूस भी शब्बीर अहमद ने किया है। बता दें कि पवन सिंह के इस गाने ने आते ही धूम मचा दी है। उनके फैन्स इस गाने को बार-बार देख रहे है।
वीडियो पर अभी तक आए इतने मिलियन व्यूज
बता दें कि अभी तक पवन सिंह के इस गाने पर 5 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस गाने को रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं। फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि यह गाना 24 घंटे में 1 मिलियन तो पार कर जाएगा। बता दें कि पवन सिंह के अधिकतर गाने 50, 100 और 200 मिलियन के पार हैं। वहीं इस समय विवादों में घिरे पवन सिंह का यह गाना कितने मिलियन व्यूज को पार करेगा यह देखने लायक होगा।


Click it and Unblock the Notifications