Pawan Singh Net Worth: भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह एक गाने का करते हैं इतना चार्ज, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

Pawan Singh

Pawan Singh Net Worth: भोजपुरी इंडस्ट्री में धूम मचाने वाले पवन सिंह आज सिर्फ एक एक्टर नहीं बल्कि सुपरस्टार हैं। अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने डांस मूव्स और अपनी गायकी से पवन सिंह ने सभी को अपना दीवाना बना लिया है। भोजपुरी इंडस्ट्री में किसी का नाम अगर सबसे ज्यादा चर्चाओं में आता है तो वो हैं पवन सिंह। अपने देसी ठाठ से दिल जीतने वाले पवन सिंह सिर्फ भोजपुरी में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं। पवन सिंह के गानों के फैन देश भर में हैं, लेकिन आपको पता है कि पवन सिंह एक गाने का कितना चार्ज करते हैं। चलिए जानते हैं सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करने वाले पवन सिंह की कितनी है नेटवर्थ।

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं पवन सिंह
पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के बहुत ही पॉपुलर एक्टर हैं। उनकी फिल्मों के आने का फैन्स बेसब्री से इंतजार करते हैं। पवन सिंह इतने पॉपुलर हैं कि उनकी एक झलक देखने के लिए फैन्स उतावले रहते हैं। पवन सिंह की फिल्म आते ही ताबड़तोड़ कलेक्शन करती है। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। पवन सिंह के नेचर और उनके अंदाज की वजह से लोग उन्हें खास पसंद करते हैं।

बचपन में देखी गरीबी
आपको बता दें कि इतनी सफलता पवन सिंह को आसानी से नहीं मिली। उन्होंने बचपन में काफी गरीबी का सामना किया। स्थिति कुछ ऐसी थी कि दो वक्त की रोटी खानी भी मुश्किल थी। इस वजह से उन्होंने बहुत छोटी उम्र से काम करना शुरू कर दिया था।

इंडस्ट्री में जमा लिए कदम
पवन सिंह ने जैसे तैसे अपनी पढ़ाई पूरी की और इंडस्ट्री में अपने कदम जमाए। 2007 में उन्होंने 'रंगीली चुनरिया तोहरे' फिल्म से की थी। उन्होंने एक्टिंग से करियर शुरू किया था, लेकिन धीरे-धीरे उनकी आवाज का जादू छा गया। इसके बाद पवन सिंह ने एक के बाद एक हिट फिल्में की और उनके गाने तो आते ही यूट्यूब पर धमाल मचाने लगे। खास तौर पर पवन सिंह का गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' ने धूम मचा दी थी। आज भी यह गाना लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है। इसकी के साथ ही उनके पॉपुलर गानों की लिस्ट में शामिल है 'राते दिया बुता के', 'राजा जी' और खास तौर पर पवन सिंह का बॉलीवुड का फिल्म स्त्री का सॉन्ग 'काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं' ने धूम मचा दी थी।

कितनी है पवन सिंह की नेटवर्थ
पवन सिंह की कमाई की बात करें तो रिपोर्ट्स की माने तो पवन सिंह एक गाने का 3 से 5 लाख रुपये के बीच चार्ज करते हैं। वहीं फिल्मों की बात करें तो पवन सिंह एक फिल्म करने का 40 से 50 लाख रुपये चार्ज करते हैं। पवन सिंह की नेटवर्थ की बात करें तो एबीपी न्यूज के मुताबिक पवन सिंह की नेटवर्थ 41 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Read more about: pawan singh bhojpuri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X