फैमिली ड्रामे के बाद अब पवन सिंह के नेटवर्थ की हो रही चर्चा, सालों से कर रहे काम... जुटा पाए बस इतनी संपत्ति!

Pawan Singh net worth: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर खबरों में हैं। फिल्मों से लेकर राजनीति तक, पवन सिंह ने अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन इस बार वह अपनी किसी फिल्म या गाने की वजह से नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।
प्राइवेट लाइफ आई चर्चा में
हाल ही में उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह उनके घर पहुंचीं, जहां पुलिस भी मौजूद थी। इसके बाद से ही घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया और मामला फैमिली ड्रामे में तब्दील हो गया। कहा जा रहा है कि यह विवाद पवन सिंह की पॉलिटिकल इमेज पर असर डाल सकता है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामा है।
पवन सिंह की संपत्ति के बारे में
अब जब पवन सिंह की निजी जिंदगी चर्चा में है, तो लोग उनकी कुल संपत्ति (Net Worth) को लेकर भी जानना चाहते हैं। उनके चुनावी हलफनामे में इस बात का खुलासा हुआ है कि वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं।
पवन सिंह की कुल संपत्ति
पवन सिंह के हलफनामे के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 16 करोड़ 75 लाख रुपये है। वहीं, उन पर लगभग 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज भी है। वह पेशे से बिजनेसमैन और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनकी पत्नी किसी नौकरी या प्रोफेशन से जुड़ी नहीं हैं।
पढ़ाई और इनकम
पवन सिंह ने 2004 में भोजपुर के आदर्श जनता प्राथमिक संस्कृत स्कूल से पढ़ाई पूरी की थी। फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में उन्होंने करीब 51 लाख रुपये की आय दिखाई थी। पिछले पांच सालों में उनकी आमदनी 16 लाख से 51 लाख रुपये के बीच रही है।
कानूनी मामले
पवन सिंह ने अपने चुनावी हलफनामे में यह भी बताया है कि उन पर कुछ गंभीर आरोप लगे हैं, जिनका जिक्र उन्होंने कानूनी दस्तावेजों में किया है।
इस वक्त पवन सिंह की पर्सनल लाइफ और प्रॉपर्टी वैल्यू दोनों ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। एक तरफ जहां उनका पारिवारिक विवाद सुर्खियों में है, वहीं दूसरी ओर उनकी करोड़ों की संपत्ति ने सभी को हैरान कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications