..................... Pawan Singh live new sensation who is Mahima Singh the viral sindoor girl from pawan singh birthday party - Hindi Filmibeat

कौन है पिछले 24 घंटे से वायरल सिंदूर वाली लड़की? नशे में जिसका हाथ नहीं छोड़ रहे पवन सिंह

Pawan Singh Mahima Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका 40वां जन्मदिन है, जहां वे एक खूबसूरत महिला के साथ नजर आए। जन्मदिन की पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Pawan Singh Mahima Singh

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह केक काटते समय काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनके साथ खड़ी महिला का हाथ उन्होंने थाम रखा है और वह 'हर-हर महादेव' के नारे भी लगा रहे हैं। सबसे ज्यादा ध्यान इस बात ने खींचा कि उस महिला की मांग में सिंदूर था। इसके बाद फैंस तरह-तरह के सवाल करने लगे।

लोगों के मन में सवाल उठा कि आखिर यह महिला कौन हैं? क्या पवन सिंह की जिंदगी में कोई नया रिश्ता शुरू हो गया है? कुछ फैंस ने तो यह भी कयास लगाने शुरू कर दिए कि कहीं पवन सिंह ने तीसरी शादी तो नहीं कर ली।

बाद में पता चला कि यह महिला भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल महिमा सिंह हैं। महिमा सिंह उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और अब वह भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में काफी एक्टिव हैं।

महिमा सिंह हाल ही में पवन सिंह के साथ गाने 'बानी लइका' में नजर आई थीं। इस गाने में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और गाना रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा था। कहा जा रहा है कि दोनों की दोस्ती काम के दौरान ही हुई थी।

जन्मदिन की पार्टी के अलावा भी पवन सिंह और महिमा सिंह को कई बार साथ देखा गया है। कुछ तस्वीरों में महिमा मांग में सिंदूर लगाए दिखती हैं, जिससे लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

हालांकि, अब तक पवन सिंह या महिमा सिंह ने इन तस्वीरों और रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। ऐसे में सच क्या है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन फिलहाल पवन सिंह का यह बर्थडे सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Read more about: pawan singh bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X