पवन सिंह को मिली लॉरेंस विश्नोई की धमकी, डर से छोड़ा बिहार, अब हो चुके हैं इस शहर में शिफ्ट

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह यूं तो आए दिनों सोशल मीडिया की चर्चाओं में बने रहते हैं, लेकिन फिलहाल तो पवन सिंह हाल ही में छिड़े अपने नए विवादों और नए घर में शिफ्ट को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। चलिए जानते हैं कि बिहार छोड़कर कहां कहते हैं अब पवन सिंह।

Pawan Singh

लॉरेंस विश्नोई की धमकी के बाद छोड़ा बिहार

पावर स्टार पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के एक दमदार एक्टर और सिंगर है फैंस में उनकी फिल्मों और गानों का एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है, लेकिन हाल ही में घटी घटनाओं की वजह से पवन सिंह के फैंस को उनकी चिंता हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पवन सिंह को लॉरेंस विश्नोई गैंग की ओर से धमकी भरा कॉल आया था। जिसमें लॉरेंस विश्नोई ने पवन सिंह को सलमान खान के साथ मंच साझा ना करने की चेतावनी दी गई थी। लेकिन फिर भी पवन सिंह सलमा खान के साथ नजर आए। इसके बाद फिर लॉरेंस का धमकी भरा कॉल पवन सिंह के पास पहुंचा। अब इस धमकी भरे कॉल के बाद पवन सिंह की सुरक्षा और भी बड़ा दी गई है। वहीं इन धमकियों को मद्देनजर रखते हुए पवन सिंह ने अपनी मां के साथ मिलकर बिहार छोड़ दिया है अब वह नई जगह शिफ्ट हो चुके हैं।

नए घर में किया पवन सिंह ने प्रवेश

भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर और सिंगर पवन सिंह के वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपनी मां के साथ गृह प्रवेश से पहले भगवन के दर्शन और उनके आशीर्वाद पाने के लिए मंदिर जाते नजर आ रहे हैं मंदिर में दर्शन ने के बाद ही वह नए घर में प्रवेश करते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह के साथ सिक्योरिटी चल रही है। वह जहां भी जा रहे हैं सिक्योरिटी उनके साथ जा रही है। बता दें कि पवन सिंह अपने बिहार का आलीशान बंगला छोड़कर यूपी की राजधानी लखनऊ के एक फ्लैट में शिफ्ट हो चुके हैं।

Read more about: pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X