..................... Pawan Singh is unlucky in love attempts know success story from cycle days to bhojpuri godfather - Hindi Filmibeat

संघर्ष करने के बाद प्यार में हारे पवन सिंह, साइकिल पर पसीना बहाने वाला ऐसे बना भोजपुरी इंडस्ट्री के गॉडफादर

pawan singh

Pawan Singh Struggle Story: इन दिनों साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के साथ-साथ भोजपुरी इंडस्ट्री भी काफी सुर्खियों में है. खासकर भोजपुरी इंडस्ट्री के कुछ जाने-माने चेहरे जिन पर उनके फैंस जान भी लुटाते हैं. भोजपुरी सिनेमा में कंट्रोवर्सी किंग के नाम से एक चेहरा काफी मशहूर है जिनका नाम है पवन सिंह. जाना माना चेहरा बनने से पहले पवन सिंह ने अपनी जिंदगी में खूब स्ट्रगल किया है.

8 साल की उम्र से शुरू हुआ स्ट्रगल

पवन सिंह की जिंदगी काफी जद्दोजहद में गुजरी. महज 8 साल की उम्र से ही पवन सिंह ने गाना गाते हुए स्टेज शो करने शुरू कर दिए थे. इस दौरान अभिनेता को अपनी पढ़ाई तक छोड़नी पड़ी थी और आज पवन सिंह एक ऐसा चेहरा बन गए हैं कि वह जहां भी जाते हैं उनके चाहने वाले उन्हें घेर लेते हैं.

साइकिल से करते थे सफर

बताया जाता है कि एक वक्त ऐसा था जब पवन सिंह स्टेज शो करने के लिए साइकिल से सफर तय किया करते थे. आज पवन सिंह के पास खुद की गाड़ियां है. पवन सिंह अपनी जिंदगी में काफी मेहनत करके इस मुकाम पर पहुंचे हैं. कई घंटों स्टेज शो करने के लिए उन्होंने अपनी नींद उड़ाई है. बताया जाता है कि जब उनको स्टेज शो करते हुए नींद आ जाया करती थी तो उनके चाचा उनके आंखों पर पानी मार कर उन्हें जगाया करते थे. पैसों की कमी होने के कारण चाचा और पवन सिंह एक ही साइकिल पर बैठकर कामकाज के लिए निकलते थे.

मां और उनके चाचा ने दिया साथ

पवन सिंह के सिंगिंग टैलेंट को उनके चाहने वालों तक पहुंचाने में उनके चाचा का बड़ा हाथ माना जाता है. पवन सिंह ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि संघर्ष के दिनों में उनकी मां और उनके चाचा उनके लिए ढाल बनकर खड़े थे. भले ही उन्होंने दसवीं कक्षा तक ही पढ़ाई की हो लेकिन आज गायकी की दुनिया में उन्होंने महारत हासिल कर ली है. पवन सिंह पर आज करोड़ों लोग अपनी जान लुटाते हैं. एक वक्त पर पैसों के लिए स्ट्रगल करने वाले पवन सिंह आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं. लेकिन आज भी उनकी जिंदगी में सुकून नहीं है. प्रोफेशनल लाइफ में स्ट्रगल करने के बाद उन्हें एक शानदार मुकाम हासिल हुआ है लेकिन उनकी पर्सनल जिंदगी मेरी अभी उथल-पुथल मची हुई है. प्यार के मामले में कहीं ना कहीं पवन सिंह की किस्मत काफी खराब है.

प्यार के मामले में अनलकी है पवन सिंह

पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह से शादी काफी धूमधाम से हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही अभिनेता की पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी. पत्नी की मौत के बाद पवन सिंह को बड़ा सदमा लगा था जिसके बाद उनकी जिंदगी में अक्षरा सिंह की एंट्री हुई थी. लेकिन अक्षरा सिंह के साथ साथ पवन सिंह का दिल ज्योति पर भी अटका पड़ा था. पहली पत्नी की मौत के 4 साल बाद पवन सिंह ने ज्योति सिंह के साथ दूसरी शादी रचाई थी, लेकिन पवन सिंह की जिंदगी में प्यार ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया. ज्योति सिंह और पवन सिंह का रिश्ता 2 साल भी नहीं चला, जिसके बाद पत्नी ने पवन सिंह पर काफी गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे तलाक ले लिया.

Read more about: bhojpuri pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X