धमाका करेगी फिल्म 'गदर'.. पवन सिंह में सवार हु्आ जूनुन
[भोजपुरी न्यूज] भोजपुरी सिनेमा के दबंग निर्माता के रुप में चर्चित भुपेन्द्र विजय सिंह की भोजपुरी फिल्म 'गदर' को लेकर आयरन मैन पवन सिंह पर इन दिनो जूनून छा गया है। भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के अमेठी में कर रहे हैं।

इस फिल्म को पवन सिंह अपने कैरियर की काफी महत्वपूर्ण फिल्म मानते हैं और कहते हैं इस साल की मेरी सबसे अच्छी और बड़ी फिल्मों में गदर प्रमुख है। इस फिल्म के लिये भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह ने इतनी तैयारी किया है कि दो महीने तक उन्होने कोई शो नहीं किया और सिर्फ इस फिल्म के लिये खुद को तैयार किया।
अजय दीक्षित ने पूरी की शूटिंग 'वन मिस्टेक नेवर इंड'..
पवन सिंह यहीं नहीं रुके बल्कि उनके जूनून का आलम यह है कि शूट पर जाने से पहले होटल में जिम करते हैं। सेट पर वैनिटी वैन में जिम करते हैं और पैकअप के बाद भी होटल में जिम करते हैं।
गदर के निर्देशक रमाकांत प्रसाद का कहना है कि पवन सिंह का जो लुक इस फिल्म गदर में देखने को मिलेगा वह भोजपुरी सिनेमा में मील का पत्थर साबित होगा। गदर की कहानी और संगीत के साथ साथ इस फिल्म की विशेषता दर्शको के चहेते हीमैन पवन सिंह का फौलादी बॉडी भी होगा।
आशिक़ आवारा में काज़ल के दिल की धड़कन बने निरहुआ
इस भोजपुरी फिल्म में भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह , नेहा सिंह, मोनालिसा, उमेश सिंह, राजेश सिंह, प्रिया शर्मा, अशोक गुप्ताऔर सीमा सिंह की मुख्य भूमिका है। फिल्म का निर्माण निर्माता भुपेन्द्र विजय सिंह और संतोष सिंह कर रहे हैं जबकि निर्देशन कर रहे हैं जाने माने निर्देशक रमाकांत प्रसाद।


Click it and Unblock the Notifications