अब को-स्टार को छूने से भी कतराते हैं Pawan Singh! बोले- दूसरे करें तो ठीक मैं करूं तो...

Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। अपने प्रोफेशनल काम के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर और विवादों को लेकर पवन सिंह का नाम आए दिनों हेडलाइन में आ ही जाता है। बता दें कि पवन सिंह का तलाक का मुद्दा लंबे समय से सुर्खियों में है। इसी के साथ ही पवन सिंह का अंजली राघव को छूना जमकर विवाद का विषय बन गया है।

pawan singh

बढ़ती जा रही हैं पवन सिंह की मुश्किलें

बता दें कि कुछ समय पहले पवन सिंह और अंजली राघव ने स्टेज शेयर किया था। इसी दौरान पवन सिंह ने अंजली की कमर को टच किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया। पवन सिंह का उनको इस तरह छूना जरा भी पसंद नहीं आया। अंजली राघव गुस्से से लाल हो गईं और उन्होंने पवन सिंह की इस हरकत का सख्त विरोध किया था। बता दें कि यह मामला अभी थमा नहीं है। हाल ही में महिला आयोग ने इस मुद्दे को फिर से उठाया है। जिसके बाद से पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं।


अपनी हिरोइन को छूने में भी लगता है डर...

पवन सिंह इन दिनों अपने साउथ डेब्यू को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में उनका गाना 'टच बडी' रिलीज हुआ है। इस गाने का वह प्रमोशन भी कर रहे हैं। हाल ही में हुए एक इवेंट में पवन सिंह के साथ काजल राघवानी भी नजर आई थीं। जिन्हें देखते हुए पवन सिंह ने कहा- 'मैं तो आज की डेट में ऐसा मुद्दा हो गया हूं कि अब तो हमें अपनी हिरोइन तक को छूने में डर लगने लगा है। बाकी कोई कुछ भी करे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन पवन सिंह क्या बोल दिया। पवन ने मंच पर क्या कर दिया अब हम मंच पर हंसने हंसाने के लिए ही तो खड़े होते हैं या पाठ पढ़ने के लिए खड़े होते हैं।' पवन सिंह की ऐसी बातें सुन खुद काजल राघवानी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। बता दें कि इस वीडियो में पवन सिंह अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव पर सीधा तंज कसते नजर आ रहे हैं। क्योंकि इस मुद्दे पर अक्षरा और खेसारी ने भी पवन सिंह का सबसे ज्यादा विरोध किया था।

More from Filmibeat

Read more about: pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X