'बच्चा हैं पवन सिंह..' आम्रपाली दुबे ने क्यों कही ऐसी बात? सुपरस्टार के फैंस को लगा जोर का झटका

Amrapali Dubey Pawan Singh- भोजपुरी हसीना आम्रपाली दुबे की फैन फॉलोविंग काफी शानदार है और कई सालों से वो इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। इस वक्त उनका एक बयान खबरों का हिस्सा है जो कि उन्होने सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर दिया है और उनको बच्चा कह डाला है।
पवन सिंह के साथ ढेरों फिल्में कर चुकीं आम्रपाली दुबे का ये वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस समझना चाहते हैं कि उन्होने ऐसा क्यों कहा। दरअसल आम्रपाली दुबे इस दौरान एक पॉडकास्ट पर थीं। उन्होने की बातें कीं लेकिन पवन सिंह पर उनका ये बयान खबरों में है।
बच्चा हैं पवन सिंह..
दोनों ने कई गाने एक साथ किए हैं और फैंस का प्यार भी उनको मिलता है। पवन सिंह को लेकर आम्रपाली दुबे ने कहा, ''मुझे पवन जी लगते हैं ना, पवन जी बच्चे हैं, बच्चे जैसा उनका स्वभाव है। एकदम सच्चे दिल का आदमी है और एकदम बच्चे हैं वो। बच्चे जैसै इधर उधर करते हैं ना, अगर आप कह दो की नहीं करना है तो वो नहीं भी करेंगे। उनके हिसाब से उनको डील करना पड़ता है, वो बहुत स्वीट इंसान हैं। हो सकता है कि लोगों को उनसे पर्सनल लेवल पर प्रॉब्लम होगी, मैं उसको भी मना नहीं करती हूं। मेरे साथ पवन जी का जो रिश्ता है, वो मुझे छोटे बच्चे की तरह लगते हैं। उन्होने कभी भी जानबूझकर मुझे हर्ट नहीं किया।''
आम्रुपाली दुबे का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग हैरान हैं। बता दें कि पवन सिंह पर जो आरोप उनकी पत्नी ने लगाए हैं और जो बातें अक्षरा सिंह ने बताई हैं वो काफी हैरान करने वाली थीं।
ऐसे में आम्रपाली दुबे का ये कि वो बच्चे हैं लोग इसको देखकर दंग हैं। हालांकि सच्चाई क्या है ये किसी को नहीं पता है और ना ही पवन सिंह ने इस वीडियो पर किसी तरह का रिएक्शन दिया है।


Click it and Unblock the Notifications