तीसरी शादी करने जा रहे हैं पवन सिंह ? चांदनी के साथ तस्वीरें हुईं वायरल तो एक्ट्रेस के करीबी ने बताई सच्चाई

Pawan Singh

Pawan Singh going to marry for third time: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर पवन सिंह अपने खास अंदाज और अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि एक्टर की आवाज भी लोगों का दिल जीत लेती है।

पवन सिंह ने जितनी फिल्में की हैं उतने ही उनके म्यूजिक वीडियोज़ सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। बता दें कि पवन सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। फिलहाल तो पवन सिंह और एक्ट्रेस चांदिनी सिंह का नाम खास चर्चाओं में बना हुआ है। दोनों का नाम रिलेशन को लेकर नहीं बल्कि शादी को लेकर सुर्खियों में है। दोनों की सोशल मीडिया पर कुछ कोज़ी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसे देखकर लोगों के तरह तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

पवन सिंह और चांदनी की शादी को लेकर आया ये बयान
लेकिन जैसे ही यह खबरें तेज हुईं चांदनी सिंह के पीआर ने यह बताया कि यह खबरें एक दम झूठी और बेबुनियाद हैं। इन खबरों में जरा भी सच्चाई नहीं है। चांदनी सिंह अपने काम को लेकर काफी सीरियस हैं और वह अपने काम पर ही फोकस करना चाहती हैं।

शशिकांत सिंह ने आगे कहा कि ज्योति सिंह और पवन सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। ऐसे में कई अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। इस तरह की खबरें चांदनी सिंह के करियर पर भी असर डाल सकती हैं। चांदनी सिंह के पीआर ने यह भी कहा कि वह जब भी शादी करेंगी वह इसकी घोषणा करेंगी और अपनी शादी पर सभी को आमंत्रण भी देंगी, लेकिन इस तरह की अफवाहें उन्हें बदनाम करने की कोशिश के रूप में की जा रही हैं।

क्यों शुरू हुई दोनों की चर्चा
दरअसल पवन सिंह का जन्मदिन धूमधाम से लखनऊ में मनाया गया था। जहां चांदनी सिंह लाल साड़ी पहन कर काफी स्टाइलिश लुक में नजर आईं। इतना ही नहीं उनके हाथ में मेहंदी भी लगी थी। इस खास मौके पर दोनों के बीच काफी नजदीकियां भी लोगों ने नोटिस कीं। चांदनी सिंह पवन सिंह के परिवार से भी काफी घुली मिली नजर आईं। इसके बाद भी सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की अफवाहें फैलने लगीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X