बीवी के लिए पुलिस और हिरोइन के लिए गाड़ी ? पवन सिंह ने एक्ट्रेस के लिए भेजी ब्रांड न्यू कार, दंग रह गए फैन्स

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह इन दिनों जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पवन सिंह पर तमाम आरोप लगा चुकी हैं। ज्योति का कहना है कि पवन सिंह उनसे मिलते नहीं हैं। इसके बाद भी ज्योति दोबारा पवन सिंह से मिलने गईं। लेकिन पवन सिंह ने ज्योति के लिए पुलिस भेज दी। पुलिस ज्योति सिंह को पुलिस स्टेशन ले जाने आई थी। यह सब देखकर ज्योति सिंह फूट-फूटकर रोईं।
पवन सिंह ने एक्ट्रेस को दी कार
जहां एक तरफ ज्योति सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है कि पवन सिंह ने उनके लिए पुलिस भेजी है वहीं दूसरी ओर एक और वीडियो बवाल मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह ने भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह के लिए ब्रॉन्ड न्यू कार दी है। अंजना वीडियो में कहती सुनाई दे रही हैं कि थैंक यू सो मच पवन जी। गाड़ियां तो सबके पास हैं, लेकिन दिल सबके पास नहीं है। मैंने तो बस एक रिक्वेस्ट की थी और आपने तो अपनी ही ब्रॉन्ड न्यू कार मुझे पिक करने के लिए भेज दी। कहते हैं ना दोस्त के दोस्त यारों के यार वन एंड ओनली पावर स्टार। मैं जा रही हूं पवन जी नई गाड़ी ड्राइव करने। मुझे नहीं पता कि यह गाड़ी कितने करोड़ की है, लेकिन कहना होगा कि आपका दिल बहुत बड़ा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर अंजना सिहं का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं।
वीडियो देख गुस्साए फैन्स
वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह ये क्या इंसाफ किया है आपने पवन जी। पत्नी के लिए पुलिस और एक्ट्रेस के लिए कार। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आपको अपनी पत्नी के साथ इस तरह पेश नहीं आना चाहिए था पवन सिंह। तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-नाराजगी है ठीक है आप जब सबको माफ कर देते हो तो ज्योति सिंह को क्यों नहीं समझ नहीं आ रहा।


Click it and Unblock the Notifications











