Bhojpuri Video: इस भोजपुरी एक्ट्रेस को साड़ी में देख फिसला पवन सिंह का दिल, खूब किया रोमांस, देखें वायरल वीडियो

Bhojpuri Video: पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाते हैं और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्में भी दी है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह अपनी गायकी के लिए भी काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। हाल ही में फिल्म स्त्री 2 में उनका गाना आई नहीं काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहा है।
पवन सिंह का यह गाना लोगों द्वारा भी काफी पसंद किया गया। लेकिन अब तो भोजपुरी इंडस्ट्री भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रहती है और यहां की फिल्मों से लेकर गानों तक को काफी ज्यादा दर्शकों द्वारा प्यार मिलता है। सोशल मीडिया पर भी आए दिन कोई ना कोई भोजपुरी गाना वायरल होता हुआ नजर आ जाता है।
अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि पवन सिंह का एक जबरदस्त गाना जमकर यूट्यूब पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में पवन सिंह के साथ में पलक वर्मा को जमकर रोमांस करते हुए देखा जा रहा है। दोनों की जोड़ी को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है।
पवन सिंह और पलक वर्मा के हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम 'सड़िया' है। लोगों द्वारा इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है और पवन सिंह ने खुद अपने इस गाने को आवाज दी है। इस दौरान उनके साथ शिवानी सिंह ने दिया है। कुंदन प्रीत ने इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं और श्याम सुंदर ने इस गाने को म्यूजिक दिया है।
पवन सिंह पर फिल्माए जाने वाला यह गाना आदिशक्ति फिल्म नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 5 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला भी लगातार बढ़ता चला जा रहा है। लोग भी इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और प्यार दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications