..................... Pawan Singh gave befitting reply to Khesari lal Yadav, exposed him amid Bihar Election 2025 - Hindi Filmibeat

पवन सिंह ने दिया खेसारी लाल यादव को मुंहतोड़ जवाब, चुनावी माहौल के बीच खोल दी पोल...

Pawan Singh

बिहार चुनाव में इन दिनों जमकर सियासी रंग देखने को मिल रहा है। अभी चुनाव शुरू नहीं हुआ है, लेकिन दो सितारों के बीच जबरदस्त जुबानी जंग देखने को मिल रही है। बता दें कि लंबे समय से पवन सिंह और खेसारी लाल यादव एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। कभी खेसारी पवन सिंह की निजी जिंदगी पर वार करते हैं तो कभी पवन सिंह खेसारी का मुंहतोड़ जवाब देते हैं।

पवन सिंह ने किया खेसारी लाल पर पलटवार

खेसारी लाल ने पवन सिंह ने नचनिया और ना जाने क्या कुछ कहा, लेकिन पवन सिंह ने इसका बुरा नहीं माना और उन्होंने बदले में खेसारी लाल यादव को शुभकामनाएं दीं, लेकिन इसके बदले खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह के खिलाफ और भी कड़वे वचन बोले- खेसारी लाल ने कहा कि पवन सिंह हमारे बड़े भइया के जैसे हैं, उन्होंने कहा कि हम एक पानी पर नहीं रह सकते, लेकिन हम एक बीवी के साथ रह रहे हैं।

उन्होंने 500 जिंदगियां खराब की हैं...

बता दें कि पवन सिंह अभी तक खेसारी लाल यादव की बातों को अनदेखा करते आए हैं, लेकिन खेसारी की ये बात पवन सिंह को जरा भी पसंद नहीं आई। पवन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि- मैं उनकी (खेसारी लाल यादव) की सच्चाई बहुत अच्छे से जानता हूं। उन्होंने खुद को स्टार बनाने के लिए 500 जिंदगियां बर्बाद कर दीं। मैं ऐसी बात नहीं कहना चाहता, खैर इस बार में बाद में बात करूंगा। बता दें कि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की जुबानी जंग तेज होती जा रही है। दोनों ही एक दूसरे पर पलटवार करते नजर आ रहे हैं। चुनावी माहौल के बीच ऐसी बातें सामने आना चुनाव पर असर डाल सकता है।

कब होंगे बिहार में चुनाव

आपको बता दें कि बिहार में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा 11 नवंबर को होगा। वहीं चुनाव के परिणाम 14 नवंबर को भी घोषित कर दिए जाएंगे।

Read more about: pawan singh khesari lal yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X