बिहार चुनाव में पवन सिंह की एंट्री, बीजेपी नहीं बल्कि इस पार्टी से लड़ेंगे इलेक्शन? दो-दो सीटों से होगी हुंकार

Pawan Singh Election- राइज एंड फाल से निकलने के बाद भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह दूसरी चीजों को लेकर बिजी हो गए हैं। पता चला है कि अब वो बिहार चुनाव में अपनी किस्तम आजमाते हुए नजर आने वाले हैं।
जी हां, कुछ ही समय में बिहार विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसमें पवन सिंह की एंट्री होगी और इसके लिए कमर कसना शुरु कर दी है। खबरों की मानें तो पवन सिंह अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल होने जा रहे हैं और वहीं से चुनाव का बिगुल बजाएंगे।
सामने आई खबरों की मानें को पवन सिंह को ए नहीं बल्कि दो-दो विधानसभा सीटें मिलेंगी। ये पार्टी उपेंद्र कुशवाहा की है। अगर वो चुनाव जीतते हैं तो पार्टी ने फैसला किया है कि उनको विधानसभा भी भेजा जाएगा।
एनडीए गठबंधन
अगर आपको ये लग रहा है कि उनको बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है तो रुक जाइए क्योंकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी भी एनडीए का हिस्सा है। चुनाव में पवन सिंह को इसका फायदा मिलेगा। बिहार चुनाव को देश का एक महत्वपूर्ण चुनाव माना जाता है। कहते हैं जिसको यूपी बिहार की जनता सपोर्ट कर देती है वो पार्टी पीएम की कुर्सी तक पहुंच जाती है।
पत्नी से विवाद
अब देखने वाली बात होगी कि चुनाव के दौरान उनकी पत्नी ज्योति सिंह की क्या प्रतिक्रिया होती है। दोनों के बीच विवाद चल रहा है और चुनाव में इसका नुकसान होना तय है। कुछ समय पहले जब पवन सिंह ने चुनाव लड़ा था तो उनकी पत्नी ज्योति सिंह उनके साथ में थीं।
कहा जा रहा था कि चुनाव में अपनी छवि को सही करने के लिए उन्होने पत्नी से समझौता किया था लेकिन कुछ समय के बाद उनके रास्ते फिर से अलग हो गए थे। ज्योति सिंह ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं जो कि सोशल मीडिया मौजूद है। इसके अलावा अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी पवन सिंह पर धोखा देने का आरोप लगाया था। हालांकि पवन इन चीजों से अक्सर इंकार करते हुए नजर आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications