अंगूठा टेक से सिर्फ दो अक्षर ज्यादा ही पढ़े है पवन सिंह, 11 वीं-12 वीं छोड़िए, इस क्लास में ही किया ड्रॉप आउट

Pawan Singh Education And Income: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चमकते सितारे पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचाने के बाद पवन सिंह इन दिनों अशनीर ग्रोवर के रियलिटी राइज एंड फॉल में जबरदस्त अंदाज में परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं। शो में पवन सिंह काफी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट बन चुके हैं।
बता दें कि पवन सिंह ने न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग से, बल्कि अपने जबरदस्त डांस और सिंगिंग टैलेंट से भी फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। पवन सिंह ने अपनी पहचान सिर्फ भोजपुरी तक सीमित नहीं रखी, बल्कि बॉलीवुड में भी उन्होंने अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।
अब बात करें उनकी कमाई की तो क्या आप जानते हैं कि पवन सिंह एक गाना गाने के लिए कितनी फीस लेते हैं? इसके साथ ही आपको यह भी बताएंगे कि उन्होंने अब तक कितनी दौलत इकट्ठा की है। सालों से भोजपुरी सिनेमा पर राज कर रहे पवन सिंह आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं।
पावर स्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह भी पढ़ाई में ज्यादा आगे नहीं बढ़ सके। उन्होंने 10वीं कक्षा पास की। लेकिन इसके बाद पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग और सिंगिंग में अपना भविष्य बनाया। उनकी गायकी और देसी अंदाज ने उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान दिलाई।
पवन सिंह की कमाई की बात करें तो रिपोर्ट्स की माने तो पवन सिंह एक गाने का 3 से 5 लाख रुपये के बीच चार्ज करते हैं। वहीं फिल्मों की बात करें तो पवन सिंह एक फिल्म करने का 40 से 50 लाख रुपये चार्ज करते हैं। पवन सिंह की नेटवर्थ की बात करें तो एबीपी न्यूज के मुताबिक पवन सिंह की नेटवर्थ 41 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
आपको बता दें कि इतनी सफलता पवन सिंह को आसानी से नहीं मिली। उन्होंने बचपन में काफी गरीबी का सामना किया। स्थिति कुछ ऐसी थी कि दो वक्त की रोटी खानी भी मुश्किल थी। इस वजह से उन्होंने बहुत छोटी उम्र से काम करना शुरू कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications
















