..................... Pawan Singh drunk badly, smoke cigarette, unseen throwback video viral after first song success - Hindi Filmibeat

शराब के नशे में धुत्त दिखे पवन सिंह, एक हाथ में सिगरेट दूसरे में दारू का गिलास पकड़ करते दिखे ऐसी हरकतें

Pawan Singh

Pawan Singh Viral Video: पवन सिंह को आज कौन नहीं जानता। भोजपुरी सिनेमा के जाने माने सितारे पवन सिंह को लोग पावर स्टार भी कहते हैं। सोशल मीडिया पर पवन सिंह के नए और पुराने गाने तो ऐसे छाए रहते हैं मानों हाल ही में रिलीज हुए हों, पवन सिंह की फैन फॉलोइंग से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोगों के फेवरेट एक्टर हैं पवन सिंह। पवन सिंह का नाम जितना उनके गानों और सुरीली आवाज के लिए जाना जाता है उनका ही विवादों में भी पवन सिंह का चर्चाओं में रहता है।

विवादों से घिरे हुए हैं पवन सिंह

अभी कुछ दिनों पहले ही पवन सिंह का नाम अंजली राघव के साथ विवाद में जुड़ा था। हालांकि पवन सिंह ने अपनी इस हरकत को लेकर माफी भी मांगी थी। फिलहाल तो पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो राइज एंड फॉल में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके शो के कई वीडियो छाए हुए हैं। पवन सिंह इतने पॉपुलर हैं कि उनके पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं। फिलहाल तो पवन सिंह का हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं।

पवन सिंह के इस वीडियो को देख चौंक गए फैन्स

वायरल हो रहे इस पुराने वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह अपने पहले गाने की सफलता की खुशी मनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस और कई अन्य दोस्त भी बैठे नजर आ रहे हैं। पवन सिंह के एक हाथ में सिगरेट है और दूसरे हाथ में दारू का गिलास है। पवन सिंह को सिगरेट फूंकता देख लोग तो हैरान ही रह गए। बता दें कि सोशल मीडिया पर पवन सिंह का यह वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यकीन ही नहीं हो रहा कि ये पवन सिंह हैं। वहीं दूसरे ने लिखा-इंडस्ट्री में आते ही दादा बन गए थे पवन सिंह।

Read more about: pawan singh bhojpuri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X