खेसारी लाल की शक्ल तक देखना नहीं चाहते पवन सिंह, बोले- जिसे छोटा भाई माना उसी ने पीठ में छोरा घोंपा...
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आए दिनों उतार चढ़ाव देखने को मिलते हैं कभी किसी की दोस्ती देखने को मिलती है तो कभी किसी की दुश्मनी। वहीं कुछ ऐसा ही भोजपुरी फिल्म में भी देखने को मिलता है। बता दें कि भोजपुरी के नामी पावर स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव दोनों काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन हाल ही में बिहार चुनाव के दौरान खेसारी लाल यादव के बदले तेवर ने पवन सिंह और खेसारी की दोस्ती में दरार पैदा कर दी।

खेसारी लाल की शक्ल तक देखना नहीं चाहते पवन सिंह
पहले तो खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह और उनकी निजी जिंदगी को लेकर काफी कुछ कहा। उन्होंने यह भी कहा कि ज्योति सिंह उनकी बहन हैं वह उन्हें फोन करती हैं और पवन भइया को उन्हें अपना लेना चाहिए। वहीं इसके बाद जब चुनावी माहौल शुरू हुआ तब तो खेसारी लाल यादव ने जमकर पवन सिंह पर कीचड़ उछाली, हालांकि पवन सिंह ने कभी भी खेसारी लाल के तंज का जवाब नहीं दिया, लेकिन हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में पवन सिंह ने खेसारी के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया।
पवन सिंह और खेसारी के रिश्ते में पड़ी दरार
पवन सिंह ने कहा कि वह जिंदगी में कभी भी खेसारी लाल यादव की शक्ल देखना पसंद नहीं करेंगे। वह कभी नहीं चाहेंगे कि खेसारी कभी उनसे मिलें। जिसके बाद वहां एक खेसारी के फैन ने पवन सिंह पर नाराजगी भी जाहिर की और दोनों के पुराने रिश्ते भी याद दिलाने की कोशिश की, लेकिन पवन सिंह ने कहा देखो किसी को नीचा दिखाने की एक हद होती है। आज तक जो कुछ भी उसने मेरे बारे में कहा है मैंने कभी भी उसका जवाब नहीं दिया। उसने मेरे निजी मामले में भी टिप्पणी की, मैं उसे छोटा भाई मानता था अगर चाहता तो फोन करता और कहता भइया बात करनी है कुछ, ना कि कैमरे के आगे तमाशा करता। बता दें कि पवन सिंह का यह बयान सोशल मीडिया पर छा गया है।


Click it and Unblock the Notifications











