'पवन सिंह दारू पीकर नाचता है..' भोजपुरी स्टार पर फिर भड़के तेज प्रताप, कहा एक नंबर स्टार है खेसारी लाल यादव!

Tej Pratap Yadav on Pawan Singh- भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर कई तरह के विवाद सामने आते रहते हैं। कभी उनके अफेयर्स को लेकर बातें होती हैं तो कभी उनकी बातों को लेकर विवाद हो जाता है। लेकिन इस वक्त लालू प्रसाद यादव के सुपुत्र तेज प्रताप यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पवन सिंह पर भड़कते दिख रहे हैं।
दरअसल इस दौरान तेज प्रताप यादव ने पवन सिंह की बुराई करते हुए खेसारी लाल यादव की तारीफ की थी। उनका कहना था कि पवन सिंह दारू पीके स्टेज पर नाचता है। तेज प्रताप यादव ने पुलिस से गिरफ्तार करने की मांग भी की थी।
दारू पीकर नाचता है, बिहार में शराब बंद है..
तेज प्रताप यादव काफी बुरी तरह से पवन सिंह से नाराज है। उन्होने इस वीडियो में बिहार तक से बात करते हुए कहा, ''अरे छोड़िए पवन सिंह को। खेसारी लाल यादव से एक नंबर कलाकार है। उसके जैसा भोजपुरी में कलाकार कोई नहीं है। पवन सिंह भी फेल है उसके सामने, पवन सिंह जीरो बटा सन्नाटा है। पवन सिंह दारू पीकर नाच रहा है बताइए। बिहार में जब बंद है दारू तो कैसे पी रहा है। नहीं पीना चाहिए, पुलिस को पकड़ना चाहिए उसको।''
तेज प्रताप यादव के इस वीडियो ने सामने आकर बवाल काट दिया है। पवन सिंह के फैंस तेज प्रताप यादव को ट्रोल कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
लोगों ने ढेरों कमेंट्स करते हुए तेज प्रताप यादव को ही ट्रोल किया है। एक ने लिखा है, ''खेसारी यादव सबसे बड़ा ऐक्टर हैं इसका बाप सबसे ईमानदार नेता हैं, इसका भाई सुपर क्रिकेटर हैं, इसकी बहन सबसे बेस्ट डॉक्टर हैं।'' एक ने लिखा, ''पवन सिंह के जैसा तुम भी तो कभी बन कर दिखाओ दम है तो।'' एक ने लिखा, ''तुम्हारा जीजा है ना पवन सिंह।'' एक ने लिखा, ''पवन सिंह ओर खेसारी लाल दोनों एक ही है इनके चककर में मत पड़ो।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications