Pawan Singh Video: कोर्ट में हुई पवन सिंह की पेशी, जज और वकीलों के सामने बार बार जोड़ते रहे हाथ
Pawan Singh Court Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। मामला कोर्ट में है। पत्नी ने कोर्ट में याचिका दायर कर 10 करोड़ रुपये के मुआवज़े की मांग की है। इसी सिलसिले में पवन सिंह अदालत में पेश हुए। मामले को लेकर कानूनी कार्यवाही जारी है।

कोर्ट रूम से पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियों में आप देख सकते हैं कि इस दौरान पवन सिंह अदालत में लोगों और वकीलों से घिरे दिखाई दे रहे हैं। पवन सिंह इस दौरान कभी जज के सामने तो कभी वकीलों के सामने हाथ जोड़ते दिखाई दे रहे हैं। फैंस का मानना है कि इस दौरान पवन सिंह काफी बेबस और लाचार दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ज्योति सिंह ने पवन सिंह और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मारपीट, गाली-गलौज और जबरन अबॉर्शन कराने तक की बात कही है। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। सास और ननद पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप भी लगाया गया है। फिलहाल पूरा मामला कोर्ट में है और आगे की सुनवाई का इंतजार किया जा रहा है।
तलाक से जुड़े इस मामले में कोर्ट में रिकॉन्सिलिएशन यानी सुलह की प्रक्रिया जारी है, ताकि दोनों पक्ष आपसी मतभेद को खत्म कर किसी समझौते पर मामला पहुंच सके। बता दें कि मार्च 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी की थी। इसके बाद अक्टूबर 2021 में पवन सिंह ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी।


Click it and Unblock the Notifications











