Pawan Singh ने एक्ट्रेस को बिना मर्जी के छुआ, हसीना ने छोड़ी इंडस्ट्री, अब जाकर भोजपुरी एक्टर ने कही ये बात

Pawan Singh

Pawan Singh Anjali Raghav Controversy: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों एक विवाद को लेकर सुर्खियों में है। मशहूर सिंगर और एक्टर पवन सिंह ने हाल ही में स्टेज पर एक्ट्रेस अंजली राघव की कमर बिना उनकी इजाजत के छू ली। इस घटना के बाद अंजली काफी आहत हुईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

दरअसल, लखनऊ में हुए एक इवेंट के दौरान पवन सिंह बार-बार अंजली की कमर पकड़ते नजर आए। पवन का कहना था कि उनकी कमर पर कुछ फंसा हुआ था, लेकिन अंजली बार-बार अनकंफर्टेबल महसूस करती रहीं। इसके बावजूद पवन सिंह ने उस वक्त उनकी परेशानी को नजरअंदाज कर दिया।

पवन सिंह ने मांगी माफी

इस मामले पर बढ़ते विवाद को देखते हुए पवन सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर माफी मांगी। उन्होंने हिंदी में लिखा- 'अंजली जी, व्यस्त शेड्यूल की वजह से मैं आपका लाइव नहीं देख पाया। लेकिन जब मुझे इस बात की जानकारी हुई तो मुझे बहुत बुरा लगा। मेरा आपके प्रति कोई गलत इरादा नहीं था क्योंकि हम सब कलाकार हैं। इसके बावजूद अगर मेरे व्यवहार से आपको तकलीफ पहुंची है, तो मैं क्षमा चाहता हूं।'

अंजली राघव ने क्या कहा

दूसरी ओर, अंजली राघव ने इस घटना को लेकर इंस्टाग्राम पर कई वीडियो शेयर किए। उन्होंने कहा-'पिछले दो दिन से मैं बहुत परेशान हूं। क्या आपको लगता है कि मुझे पब्लिक में इस तरह से छुए जाने पर अच्छा लगा होगा? मैंने बाद में अपनी टीम से पूछा तो उन्होंने साफ कहा कि वहां कुछ भी फंसा नहीं था। तब मुझे बहुत गुस्सा आया और रोना भी आ गया। लेकिन मैं कुछ कर नहीं पाई, क्योंकि वहां मौजूद भीड़ उन्हें भगवान की तरह मानती है।'

उन्होंने आगे कहा- 'किसी भी लड़की को बिना उसकी इजाजत छूना बिल्कुल गलत है। इस तरह का व्यवहार बेहद शर्मनाक है। अगर यह घटना हरियाणा में होती तो पब्लिक खुद ही इसका जवाब दे देती। लेकिन मैं लखनऊ में थी, इसलिए चुप रही। अब मैंने फैसला किया है कि मैं भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करूंगी।'

कहां हुआ यह विवाद?

यह पूरा मामला उस वक्त हुआ जब पवन सिंह के हाल ही में रिलीज हुए गाने 'सैयां सेवा करे' के प्रमोशनल इवेंट में अंजली भी मौजूद थीं। इसी दौरान यह विवादित घटना घटित हुई।

Read more about: pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X