पवन सिंह - खेसारी लाल यादव की बड़ी लड़ाई, बोला- दारू पीकर स्टेज पर जाना गलत,5 हजार में गाना गाया

भोजपुरी सिनेमा के 2 सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच एक तीखी तकरार देखने को मिली है। हाल ही में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का नया गाना पानी पानी रिलीज हुआ। पानी पानी सांग की सफलता के बाद खेसारी लाल यादव अपना नया गाना रोमांटिक राजा रिलीज करने जा रहे हैं। लेकिन ऐसा मालूम होता है कि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के रिश्ते में भाईचारा वाला कोई मामला नहीं है।

कुछ दिन पहले एक प्रोग्राम में पवन सिंह पहुंचे। जहां पर उन्होंने खेसारी लाल यादव पर जमकर निशाना साधा। यहां तक कि खेसारी लाल यादव का नाम लिए बिना पवन सिंह ने पांच हजार वाला गाने वाले सिंगर भी बता दिया। हालांकि पवन सिंह ने एक भी दफा खेसारी लाल यादव का नाम नहीं लिया।

Pawan singh, khesari lal yadav,

मीडिया रिपोर्ट्स में यह साफ समझा जा रहा है कि पवन सिंह के यह तीखे बोल सीधे तौर पर खेसारी लाल यादव के लिए ही थे। खेसारी लाल यादव भी खुद के खिलाफ होने वाली इस टिप्पणी को समझ लिया और इंस्टाग्राम के जरिए अपना करारा जवाब भी दिया। पटना के एक कार्यक्रम में पवन सिंह ने बोला कि कुछ लोग अकड़ में रहते हैं। 5 हजार में कहीं भी गाते हैं।

पवन सिंह ने बोली बड़ी बात

पवन सिंह ने बोली बड़ी बात

पवन सिंह ने खुद को फलदार पेड़ बताते हुए आगे कहा कि हम कुछ नहीं बोलेंगे। इसका केवल गाना गाकर जवाब देंगे। आज कोई यहां जा रहा है कोई वहां जा रहा है। जिसको जहां जाना है जाए। हम तो वहां कब का काम कर चुके हैं। रिपोर्ट के आधार पर पवन सिंह ने इस प्रोग्राम में यह भी कह दिया कि लोग अभी यह कल्पना नहीं कर सकते हैं कि पवन सिंह कहां-कहां गाना गायेंगे।

खेसारी लाल यादव ने बोला-दारू पीकर जाना अच्छी बात नहीं

खेसारी लाल यादव ने बोला-दारू पीकर जाना अच्छी बात नहीं

खेसारी लाल यादव समझ गए कि पवन सिंह ने उनके खिलाफ ही कई सारी बातें बोली हैं। ऐसे में खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पवन सिंह को जवाब देते हुए कहा कि खुद को खड़ा करो। भोजपुरी को बड़ा करो। मैं जिसे बड़ा मानता था। उन्हें मेरे नाम से परेशानी है। खेसारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्टेज पर इंसान को अच्छे मन से रहना चाहिए। दारू पीकर नहीं जाना चाहिए। दारू पीकर जाना अच्छी बात नहीं है।

यह कितनी शर्मनाक बात- खेसारी लाल यादव

यह कितनी शर्मनाक बात- खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि उनकी खींची हुई लकीर पर दुनिया चल रही है। फिर आप यह तय कर लीजिए कि आदरणीय भिखारी ठाकुर जी, शारदा सिन्हा जी, मनोज तिवारी जैसे कई दिग्गजों ने कुछ नहीं किया। यह कितनी शर्मनाक बात है। मैं ऐसे लोगों से प्रतियोगिता नहीं करता। सिर्फ अपना काम करता हूं।

पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की लाखों कमाई

पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की लाखों कमाई

रिपोर्ट अनुसार बताया जा रहा है कि किसी बड़े गाने में पवन सिंह की जगह खेसारी लाल यादव को लिया गया। खासकर खेसारी लाल यादव का पानी पानी गाना हिट हो गया। जिसके बाद पवन सिंह की नाराजगी खेसारी लाल यादव की तरफ बढ़ गई है। गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा के सबसे अधिक कमाई करने वाले स्टार्स में खेसारी लाल यादव और पवन सिंह का नाम शामिल है। खेसारी लाल यादव एक फिल्म के लिए 40 लाख तक की फीस लेते हैं। वहीं पवन सिंह की एक फिल्म की फीस 45 लाख तक की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X