नशे में धुत Pawan Singh ने मनाया जन्मदिन, बुरी हालत में काटा केक, कौन है ये मांग भरी हसीना

Pawan Singh Birthday Videos: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर पवन सिंह ने हाल ही में अपना 40वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें फैंस और सेलेब्स की तरफ से खूब बधाइयां मिलीं। सोशल मीडिया पर हर तरफ पवन सिंह की ही बातें होती रहीं।

Pawan Singh Birthday Videos

इसी बीच उनका एक बर्थडे वीडियो सामने आया, जो काफी वायरल हो गया। इस वीडियो में पवन सिंह नशे की हालत में नजर आ रहे हैं। वह ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे और लड़खड़ाते हुए पैपराजी के सामने केक काटते दिखते हैं। इसी वजह से यह वीडियो चर्चा में आ गया। यह वीडियो खुद उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिस पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह की आंखें पूरी तरह खुली नहीं हैं और आसपास खड़े लोग उन्हें बार-बार संभाल रहे हैं। पैपराजी उन्हें "बॉस" कहकर आवाज लगाते हैं और वह सबके सामने हाथ जोड़कर अभिवादन करते हैं। इस दौरान उनके साथ एक महिला भी नजर आती हैं, जिन्हें लोग पवन सिंह के काफी करीब बता रहे हैं। कहा जा रहा है कि वह उनकी आने वाली नई म्यूजिक वीडियो या फिल्म की एक्ट्रेस हैं।

इसके अलावा पवन सिंह का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं। इस वीडियो में वह अपनी मां के पास खड़े हैं और केक उनकी मां ही काटती हैं। मां अपने बेटे के बाल प्यार से ठीक करती रहती हैं, जबकि पवन सिंह नशे की हालत में सबकुछ देखते नजर आते हैं। इन वीडियो के बाद पवन सिंह का जन्मदिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

More from Filmibeat

Read more about: pawan singh bhojpuri bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X