'बेकार गाना लाई है..' पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को कॉल करके कही ये बात? फूट-फूटकर रोई हसीना!
Akshara Singh Pawan Singh Video: भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह इस वक्त अपने गाने को लेकर चर्चा में है जो कि अक्षय कुमार के साथ सामने आया है। वेलकम टू द जंगल फिल्म में अक्षरा ने अक्षय कुमार के साथ ऐसा धमाकेदार डांस किया कि लोग हैरान हो गए।

ऐसा पहली बार हुआ होगा कि भोजपुरी की कोई टॉप एक्ट्रेस किसी बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ परफॉर्म करती दिख रही है। लेकिन इस गाने के हिट होते ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें अक्षरा सिंह फूट-फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं।
वो अपनी कार में थीं और कहा जा रहा है कि इस दौरान पवन सिंह से बात कर रही हैं। दावा है कि पवन सिंह ने अक्षरा को कॉल किया और कुछ ऐसा कहा कि वो रोने लगीं। बता दें कि अक्षरा और पवन ब्रेकअप के बाद एक दूसरे से बात नहीं करते हैं और एक दूसरे की शक्ल तक नहीं देखना पसंद करते हैं।
पवन सिंह ने अक्षरा से कही ये बात?
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पवन सिंह की आवाज सुनाई दे रही है और वो कह रहे हैं, ''कितना बेकार गाना लाई है, कोई पसंद नहीं कर रहा है। पवन सिंह की तरफ से यही शुभकामनाएं हैं कि और अच्छे से काम करो। अरे जाने दो जिसको जो बोलना है बोलने दो।'' इतना सुनने के बाद अक्षरा रो पड़ती हैं। इसके बाद वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है सच्चाई?
अगर आपको भी लगता है कि पवन सिंह ने सच में अक्षरा से बात की है तो रुक जाइए क्योंकि ये पूरी तरह फर्जी वीडियो है। अक्षरा इस वीडियो में अपनी मां से बात कर रहीं थीं जो कि बेटी की तारीफें कर रहीं थीं। किसी ने इस दौरान पवन सिंह का ऑडियो एडिट करके लगाया है। अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक दूसरे के शक्ल तक नहीं देखना पसंद करते हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह की मां ने काफी तारीफें की थीं और ये खुशी के आंसू हैं जो कि अक्षरा सिंह की आंखों से निकल रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications
