..................... Pawan Singh bodyguard pushed the power star friend vishal singh hated argument in birthday party - Hindi Filmibeat

पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में बवाल! बॉडीगार्ड ने पावर स्टार के दोस्त को मारा धक्का, जमकर हुई बहस

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार पवन सिंह को लोग पावर स्टार भी कहते हैं। पवन सिंह की पॉपुलेरिटी इतनी ज्यादा है कि लोग उनके एक इशारे पर मर मिटते हैं। जब भी पवन सिंह का कोई गाना आता है वह आते ही मिलियंस व्यूज पार कर जाता है। यहां तक की पवन सिंह जिस भी शो में जाते हैं यहां तक की टीआरपी हिट हो जाती है। पवन सिंह बिग बॉस के घर में एक एपिसोड के लिए आए थे और उस एपिसोड की टीआरपी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसी से आप समझ सकते हैं कि पावर स्टार का कितना जलवा है।

Pawan Singh

बता दें कि पवन सिंह का बीते दिन जन्मदिन था। जन्मदिन के खास मौके पर पवन सिंह ने एक बड़े उत्सव का आयोजन किया था। इस अलीशान बर्थडे सेलिब्रेशन में तमाम अभिनेता और नेता भी शामिल हुए थे। पार्टी में पवन सिंह के फैन्स और उनके दोस्त भी शामिल हुए थे। बता दें कि यह पवन सिंह का 40वां जन्मदिन था इसीलिए उनके इस जन्मदिन पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। उनके जन्मदिन के मौके पर अहान कुमरा, कुब्रा सैत, कीकू शारदा जैसे नामी कलाकार नजर आए थे।

आपको बता दें कि पवन सिंह का यह जन्मदिन धूमधाम से शुरु हुआ था, लेकिन जैसे ही जन्मदिन का आयोजन रौनक जमा रहा था तब पवन सिंह के कुछ दोस्त उनके पास आ रहे हैं जिसमें से एक थे विशाल सिंह, लेकिन विशाल को पवन सिंह के बॉडीगार्ड्स ने उनके पास नहीं जाने दिया। पवन सिंह के बॉडीगार्ड्स ने विशाल सिंह को धक्का दे दिया। विशाल को धक्का इतनी तेज लगा कि विशाल सीधा स्टेज से नीचे आकर गिरे। अचानक हुई ऐसी घटना से सभी लोग हैरान रह गए।

विशाल फिर दोबारा स्टेज पर आते हैं और पवन सिंह के बॉडीगार्ड्स से उनकी जमकर बहस हो जाती है। दोनों की कहासुनी काफी देर तक चलती है। दोनों की गरमा गर्मी देख लोग बीच बचाव करने के लिए आ जाते हैं। बता दें कि इस पूरे हंगामे के दौरान पवन सिंह स्टेज पर मौजूद नहीं थे। जिस वजह से बात काफी आगे बढ़ गई थी।

Read more about: pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X