Pawan Singh Biopic: दो शादियां और विवादित अफेयर.. पवन सिंह की जिंगदी पर बन रही है फिल्म, क्या क्या दिखेगा?

Pawan Singh Biopic: पवन सिंह की पहली पत्नी ने की थी आत्महत्या और दूसरी पत्नी साथ नहीं रहती। अक्षरा सिंह के साथ लंबा अफेयर था लेकिन शादी नहीं हुई। अब यही सबकुछ आपको एक भोजपुरी फिल्म में नजर आ सकता है?

Pawan Singh

जी हां, खबरें हैं कि पवन सिंह की बायोपिक बन रही है और यकीनन ये काफी शानदार होने वाली है। भोजपुरी इंडस्ट्री के इस पावर स्टार को लेकर चर्चा है और उनकी जिंदगी और करियर काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है।

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म फ्लोर पर आ चुकी है और इसकी शूटिंग जारी है। पवन सिंह ने इस फिल्म को लेकर फिलहाल किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है और ना ही उनकी पत्नी ज्योति सिंह की तरफ से कोई बयान आया है। ऐसे में सवाल है कि क्या पवन सिंह की रीयल लाइफ का ये वाला हिस्सा फिल्म में दिखाया जाएगा या नहीं?

पवन सिंह की बायोपिक

भास्कर न्यूज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पवन सिंह की जिंदगी पर बनने वाली इस फिल्म को उनके ही गांव जोकहरी में शूट किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि आसपास के गांव के लोग पावर स्टार की एक झलक पाने के लिए वहां आ रहे हैं। ऐसे में सवाल सिर्फ ये है कि क्या पवन सिंह की बायोपिक में सिर्फ उनके करियर को लेकर बात की जाएगी या फिर उनकी पहली पत्नी की आत्महत्या और उसके पीछे का कारण दिखाया जाएगा। या फिर मौजूदा पत्नी ज्योति सिंह से उनकी अलगाव का कारण और अक्षरा सिंह से ब्रेकअप की वजह भी दिखाई जाएगी। फिल्म पूरी होने के बाद हर राज से पर्दा उठ जाएगा लेकिन फिलहाल फिल्म की शूटिंग हो रही है।

वर्कफ्रंट

पवन सिंह के वर्कफ्रंट पर बात करें तो काफी जल्दी वो दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव के साथ नजर आने वाले हैं। वो एक रियलिटी सीरीज कर रहे हैं रहे हैं जिसका नाम 'भोजपुरी बवाल' है। जाहिर है कि इस सीरीज में खेसारी लाल यादव नहीं नजर आएंगे क्योंकि पवन सिंह से उनकी बनती नहीं है।

Read more about: pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X