पवन सिंह की तीसरी पत्नी... सुनते ही भड़के पावर स्टार, पार्टी में जमकर हुई मारपीट, बॉडीगार्ड ने संभाला माहौल

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह अपने गानों और अपनी फिल्मों के अलावा वह कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर भी जमकर चर्चाओं में रहते हैं। कभी वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वह हेडलाइन में रहते हैं तो कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर। फिलहाल तो पवन सिंह इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। अपने जन्मदिन पर जिस तरह से वह महिमा सिंह के साथ नजर आ रहे थे उसे देखकर लोगों को लगा कि शायद दोनों के बीच कुछ तो है। इसके बाद से दोनों की शादी को लेकर बातें होने लगीं। बता दें कि हाल ही में पवन सिंह लखनऊ में गुंजन सिंह की जन्मदिन पार्टी अटेंड करने गए थे। जहां जमकर तमाशा हुआ।

Pawan Singh

पार्टी में महिमा को लेकर पहुंचे पवन सिंह

इस खास मौके पर पवन सिंह और उनकी मां भी पहुंचे थे, लेकिन इन दोनों के साथ ही महिमा सिंह भी वहां नजर आईं। जिसके बाद से तो पार्टी में भी यह खबरें तेजी से फैलने लगीं कि पवन सिंह अपनी तीसरी पत्नी के साथ पार्टी में आए हैं। जैसे ही पवन सिंह ने अपनी तीसरी शादी की बात सुनी उन्होंने अपना आपा खो दिया। वह गुस्से में कहते नजर आते हैं कि काफी दिनों से मेरा मिजाज ऐसा बना है फिर शख्स और पवन सिंह के बीच बहस होनी शुरू हो गई।

पवन सिंह का हुआ झगड़ा

दरअसल पार्टी में महिमा सिंह और पवन सिंह नजर आए। दोनों ने मिलकर गाना भी गाया और डांस भी किया। ऐसे में पवन सिंह और महिमा के बीच की केमिस्ट्री देख किसी ने चिल्लाते हुए कहा पवन सिंह की तीसरी पत्नी। इतने में ही पवन सिंह का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वह उस शख्स को मारने के लिए आगे बढ़े। बात काफी आगे बढ़ गई। पवन सिंह का गुस्सा देख उनके बॉडीगार्ड वहां आ गए और मामला संभाला। बता दें कि पार्टी के लड़ाई झगड़े का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: pawan singh bhojpuri news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X