Pawan Singh Attack- भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पर लाइव शो के दौरान हमला, यहां लगी चोट!

pawan singh, bhojpuri

भोजपुरी इंडस्ट्री से इस वक्त एक बुरी खबर सामने आ रही है और ये सुपरस्टार पवन सिंह के फैंस को काफी बुरी लगने वाली है। खबर है कि पवन सिंह के लाइव शो के दौरान उनपर हमला हो गया है और पत्थरबाजी भी हो गई है। दरअसल एक वायरल वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें आप देख सकते हैं कि पावर स्टार पवन सिंह स्टेज पर परफॉर्म करते हुए दिख रहे हैं और एक दौरान पीछे से एक पत्थर उनके कान के पास लगता नजर आता है।

इसके बाद पवन सिंह तुरंत उस जगह पर हाथ लगा लेते हैं जहां पर उनको पत्थर लगा था। हालांकि उनके फैंस को लेकर ये खुशखबरी है कि वो पूरी तरह से सही है और उनका इतनी गंभीर चोट नहीं लगी है।

इस वीडियो को एक शख्स ने ट्विटर पर साझा किया है। उन्होने लिखा है, ''पवन सिंह पर लाइव शो पर चला पत्थर।'' हालांकि इस सारे मामले में किसी तरह का रिएक्शन पवन सिंह की तरफ से सामने नहीं आया है।

पवन सिंह पर हमले की ये घटना उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का बताया जा रहा है और वो नगरा थाना क्षेत्र के निकासी गांव परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ की भीड़ बेकाबू हुई और उसी में से किसी ने उनपर पत्थर से हमला कर दिया।

भोजपुरी इंडस्ट्री की बात करें तो उनको पावर स्टार भी कहा जाता है और इस समय में खेसारी लाल यादव और पवन सिंह ही ऐसे सितारे हैं जो कि भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी शानदार काम कर रहे हैं।

कुछ समय पहले दोनों को लेकर विवाद सामने आया था और खुले मंच से दोनों ने एक दूसरे पर खूब हमला बोला था। हालांकि कुछ समय से ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है।

Read more about: pawan singh bhojpuri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X