तलाक, तलाक, तलाक...की रट लगाए हुए हैं पवन सिंह, उधर पति का प्यार पाने के लिए तड़प रही हैं ज्योति, VIDEO

Jyoti Singh Viral Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों अपने काम को लेकर कुछ ज्यादा ही लाइमलाइट में बने हुए हैं। अपने काम के साथ ही पवन सिंह की निजी जिंदगी किसी खुली किताब से कम नहीं है। बता दें कि पवन सिंह आए दिनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बता दें कि आरा कोर्ट ने पवन सिंह को और ज्योति सिंह को सुनवाई के लिए बुलाया था। इस बार ज्योति सिंह नहीं आईं, लेकिन पवन सिंह ने आकर अपने पक्ष रखा।

Pawan Singh

पवन सिंह ने लगाई तलाक की गुहार

पवन सिंह ने आरा सिविल कोर्ट में पेशी की उन्होंने कोर्ट से कहा कि वह कोर्ट का हर एक फैसला मानने को तैयार हैं। इसी के साथ ही पवन सिंह ने कहा कि उस रिश्ते का कोई फायदा नहीं जिसमें उम्मीद ही ना बची हो। पवन सिंह ने कहा वह वन टाइम सेटलमेंट के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें अब तलाक चाहिए वह इस मामले को अधिक खींचना नहीं चाहते हैं। जहां एक तरफ पवन सिंह तलाक की गुहार लगाते थक नहीं रहे हैं वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी ज्योति सिंह पवन सिंह पर अपना प्यार न्योछार करती नहीं थक रही हैं।


मैं उन्हें बहुत मिस करती हूं..

ज्योति सिंह का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि मैं अभी भी उनकी पत्नी हूं। ऐसा नहीं है उनकी याद नहीं आती है मुझे उनकी हर एक चीज में याद आती है। मैं उन्हें बहुत मिस करती हूं, ज्योति ने आगे कहा मुझे पता है उन्हें मेरी याद नहीं आती है चलो ठीक है वो जहां भी हैं खुश रहें। जैसे चाहें वो वैसे खुश रहें। आपको बता दें कि जहां एक तरफ ज्योति और पवन सिंह का तलाक का केस सुर्खियों में है वहीं दूसरी ओर पवन सिंह की तीसरी शादी को लेकर खबरें तेजी से फैल रही हैं। ऐसे में फैन्स का मानना यह है कि क्या पवन सिंह तलाक तीसरी शादी के लिए ले रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X