Pawan Singh: अंजलि सिंह को गलत तरीके से छूकर बुरे फंसे पवन सिंह, गले पड़ गया एक और नोटिस

Pawan Singh Anjali Raghav Viral Video: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता पवन सिंह एक विवाद में घिरते दिख रहे हैं। हरियाणवी अभिनेत्री अंजली राघव ने उनके खिलाफ हरियाणा राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद आयोग ने पवन सिंह को नोटिस जारी किया है। उन्हें 2 अप्रैल को फरीदाबाद में महिला आयोग के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।

Pawan Singh Anjali Raghav

इस विवाद की शुरुआत लगभग चार महीने पहले हुई थी, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में बताया गया कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित एक शो के दौरान पवन सिंह ने अंजली राघव की कमर को छुआ था। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा और आलोचना हुई।

अंजली राघव ने शिकायत में कहा कि इस घटना के दौरान उनका वीडियो बिना उनकी अनुमति के बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। उन्होंने बताया कि इससे उन्हें मानसिक तनाव और सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि मामले को पहले समझौते से सुलझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन बाद में उनके खिलाफ आपत्तिजनक और झूठे पोस्ट फिर से फैलाए गए।

हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बिना अनुमति उनके कपड़ों पर हाथ रखा गया। इस आधार पर आयोग ने दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए फरीदाबाद बुलाया है।

More from Filmibeat

Read more about: pawan singh bhojpuri bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X