Bhojpuri Song: 6 घंटे में 15 लाख व्यूज! पवन सिंह के नए गाने में नीलम गिरी की अदाओं ने लूटा दिल!

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी ज्यादा आगे बढ़ चुका है और इतना ही नहीं आपको बता दे कि यहां की फिल्मों से लेकर गाने तक दर्शकों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं।

Bhojpuri Song

भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे कलाकार भी है जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं और इस लिस्ट में पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम भी शामिल है। जिनके नए से लेकर पुराने गाने खूब वायरल होते हैं।

पवन सिंह के नए गाने ने मचाया धमाल

अब इसी बीच भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह का एक नया गाना रिलीज हुआ है। जो रिलीज के कुछ घंटे में ही काफी ज्यादा वायरल हो गया और इस पर मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ गए।

पवन सिंह के नए गाने का नाम

पवन सिंह के जिस गाने की हम बात कर रहे हैं उसका नाम 'देवरा निहारे' है। इस गाने में उनके साथ में नीलम गिरी को देखा जा रहा है। गाने की शुरुआत में देखने के लिए मिलता है कि पवन और नीलम दोनों ही जिम में रहते हैं।

जहां पर पवन सिंह भी नीलम को देखकर आंहें भरने लग जाते हैं। गाने के दौरान दोनों की केमिस्ट्री काफी ज्यादा लाजवाब नजर आती है और नीलम भी बेहद खूबसूरत देखने के लिए मिलती है। गाने के दौरान उनकी अदाएं देखने लायक है।

नीलम और पवन के बीच हुआ रोमांस

गाने में नीलम और पवन सिंह की केमिस्ट्री काफी ज्यादा लाजवाब है और दोनों के बीच में जमकर रोमांस से लेकर डांस भी देखने के लिए मिल रहा है। अब लगातार यह गाना खूब वायरल हो रहा है और इसको अभी 6 घंटे पहले ही टी-सीरीज हमार भोजपुरी नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। पवन सिंह के इस गाने पर सिर्फ 6 घंटे के अंदर ही 1.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।

गाने की डिटेल्स

अगर हम इस गाने की बात करें तो आपको बता दें कि पवन सिंह के इस गाने को उन्होंने खुद आवाज दी है। लिरिक्स लिखने का काम गौतम राय ने किया है और म्यूजिक देने का काम प्रियांशु सिंह ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X