पवन सिंह और खेसारी लाल की दुश्मनी खत्म, ये सुपरस्टार बना भोजपुरी का बाबा सिद्दीकी, Photo Viral

khesari lal yadav, pawan singh, ravi kishan

भोजपुरी इंडस्ट्री से इस वक्त एक बहुत बड़ी खबर आ रही है और वो ये है कि खेसारी लाल यादव और पवन सिंह की दुश्मनी खत्म हो गई है। जी हां, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव दोनों ही भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स हैं और कुछ महीने पहले लगातार दोनों के बीच लड़ाई झगड़े का माहौल था।

पूरी दुनिया ने देखा किस तरह से पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव को भरी स्टेज पर खरी खोटी सुनाई थी और इसका जवाब बाद में खेसारी लाल यादव ने दिया था। लगातार इन बातों का सिलसिला चल रहा था।

लेकिन अब दोनों के बीच सबकुछ खत्म हो गया है और इसकी जानकारी मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी ने दी है। उन्होने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की तीन तस्वीरें साझा की हैं जिसमें दोनों एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं और बड़े प्यार से मिल रहे हैं।

इसके बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में इसको लेकर चर्चा होना शुरु हो गया है। काजल ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, ''निशब्द, मेरे पसंदीदा एक साथ। हमें यह क्षण देने के लिए रवि किशन जी को धन्यवाद, नज़र ना लगे।''

सलमान, शाहरुख और बाबा सिद्दीकी

सबको पता है कि सलमान खान और शाहरुख खान की लड़ाई कितने समय तक चली थी लेकिन इसको खत्म करवाने के लिए बाबा सिद्दीकी ने पहल की थी और दोनों को एक साथ लेकर आए थे और पैचअप करवाया था।

उसी तरह से रवि किशन ने बाबा सिद्दीकी वाला रोल निभाया है और दोनों सितारों को एक साथ लाकर पैचअप करवाया है। दोनों के फैंस रवि किशन की काफी तारीफ कर रहे हैं और इस काम को लेकर धन्यवाद भी कह रहे हैँ। फिलहाल आप देखिए दोनों की ये तस्वीरें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X