जानें कौन हैं बबीता मिश्रा, जिसकी वजह से दांव पर लग गया है पवन सिंह और ज्योति सिंह का रिश्ता

pawan singh

भोजपुरी इंडस्ट्री से आए दिनों कोई ना कोई बड़ी खबर आती रहती है। बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं पवन सिंह। पवन सिंह के गानों और फिल्मों के आने का इंतजार तो फैन्स बेसब्री से करते हैं। सोशल मीडिया पर भी पवन सिंह छाए रहते हैं। पवन सिंह अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी गायकी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। उनके गाने तो आज बॉलीवुड में भी धूम मचा रहे हैं।

पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में रह चुके हैं पवन सिंह
बता दें कि पवन सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। उनकी पहली पत्नी से साथ भी उनका रिश्ता काफी चर्चाओं में रहा था। शादी के कुछ समय बाद ही पवन सिंह की पहली पत्नी ने सुसाइड कर लिया था। वहीं साल 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी की, लेकिन ज्योति भी पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं।

ज्योति सिंह का वायरल हो रहा कॉल रिकॉर्ड
बता दें कि अब पवन सिंह और ज्योति सिंह का रिश्ता टूटने की कगार पर है। हाल ही में ज्योति सिंह का कॉल रिकॉर्ड वायरल हो रहा है जहां वह पवन सिंह की तीसरी शादी की बात करती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस बार निशाना बबीता मिश्रा पर साधा है। ज्योति का कहना है कि उनकी वजह से उनका बसा बसाया घर बर्बाद हो रहा है। हालांकि इस बारे में अभी किसी का ऑफिशियल पोस्ट नहीं आया है।

कौन हैं बबीता मिश्रा
अब जब बबीता मिश्रा की इतनी बातें हो रही हैं तो चलिए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ये बबीता। बता दें कि बबीता सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 60 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बायो में देखा जा सकता है कि वह ब्यूटी इंटरनेशनल का इंडिया फेस रह चुकी हैं। इतनी ही नहीं वह मिसेज बिहार की ब्रैंड एंबेसडर भी रह चुकी हैं। वह एक सिंगर और रिपोर्टर भी हैं।

बबीता मिश्रा ने अपने इंस्टा हैंडल पर पवन सिंह को लेकर पोस्ट भी किया है। बबीता दावा करती हैं कि ज्योति सिंह का साथ देने की बजाए पवन सिंह के आदेश पर उनकी टीम उन्हें मारने की कोशिश कर रही है। बबीता ने अपने पोस्ट में लिखा है-ज्योति सिंह का साथ देने के जुर्म में 23/9/24 रात करीब 9:30 बजे पवन सिंह के निर्देश पर उनकी टीम के सदस्यों द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी दी गई। क्या सच का साथ देना इतना मुश्किल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X