..................... Pawan Singh And Aparna Malik Romantic Song Bedroom Mein Raja Crosses 28 Million Views - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Song: पवन सिंह ने बैडरूम रोमांस से उड़ाया गर्दा, 4 महीने में गाने पर टूट पड़े 28 मिलियन व्यूज

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा आज के समय में काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुका है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि यहां के सितारे भी लोगों के बीच में हमेशा छाए रहते हैं। अभी के वक्त में भोजपुरी इंडस्ट्री सिर्फ उत्तर प्रदेश के बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश और विदेशों में भी फेमस हो चुकी है।

Bhojpuri Song

भोजपुरी इंडस्ट्री के गानों से लेकर फिल्में भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। यहां पर पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव और निरहुआ जैसे कलाकार लोगों के दिलों पर हमेशा छाए रहते हैं। उनके नए से लेकर पुराने गाने भी खूब वायरल होते हुए नजर आते हैं।

पवन सिंह का बेहद रोमांटिक गाना वायरल

अब इसी बीच पवन सिंह का थोड़ा सा पुराना गाना तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और लोगों के बीच में खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल हम बात कर रहे हैं पवन सिंह के गाने 'बेडरूम में राजा' की। इस गाने में पवन सिंह के साथ में अपर्णा मलिक को देखा जा रहा है।

वीडियो में देखने के लिए मिलता है कि यह पवन सिंह कहीं से आते हैं और अचानक से अपर्णा मलिक सज धज कर उनके सामने आ जाती हैं। इसके बाद पवन सिंह भी अपना आपा खो बैठते हैं और उनके प्यार में डूब जाते हैं।

पवन और अपर्णा ने बैडरूम में किया रोमांस

इसके बाद में पवन सिंह और अपर्णा मलिक को जोरदार डांस करते हुए भी देखा जाता है और दोनों के बीच में खूब नोंक-झोंक भी होती है। इस दौरान पवन सिंह और अपर्णा खूब रोमांस करते हुए भी नजर आते हैं और दोनों का अब यह वीडियो काफी पसंद भी किया जा रहा है। दोनों का यह बैडरूम रोमांस खूब वायरल हो रहा है।

28 मिलियन से ज़्यादा आए व्यूज

पवन सिंह और अपर्णा मलिक के इस गाने को 4 महीने पहले VGM Music नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया। सिर्फ 4 महीने के अंदर ही इस गाने पर 28 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।

गाने की डिटेल्स

अगर हम इस गाने की डिटेल्स की बात करें तो आपको बता दें कि इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। लिरिक्स लिखने का काम रोशन सिंह विश्वास ने किया है। म्यूजिक देने का काम प्रियांशु सिंह ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X