राजनीति के बाद सिनेमा में धूम मचाएंगे तेज प्रताप यादव? आम्रपाली-निरहुआ और पवन का भी होगा आमना-सामना!
Bhojpuri Bawaal Show Promo: भोजपुरी के काफी सारे दिग्गज सितारे एक साथ मिलकर बड़ा धमाका करने वाले हैं। जल्दी ही डांस, सिंगिंग और पर्सनालिटी बेस्ड रियलिटी शोज के बीच अब भोजपुरी सितारे धमाल मचाएंगे। अगर आप भी कुछ अलग देखना चाहते हैं तो तैयार हो जाओ क्योंकि टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्दी ही 'भोजपुरी बवाल' शो आने वाला है।

भोजपुरी सितारे उड़ाएंगे गर्दा
'भोजपुरी बवाल' शो में भोजपुरी के दिग्गज कलाकार जैसे पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और काजल राघवानी जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। लेकिन जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की भी एंट्री ने इसमें और भी बड़ा दिलचस्प मोड़ दिया है। बिहार की राजनीति में अपने विभाग अंदाज के लिए जाने जाने वाले पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव अब 'भोजपुरी बवाल' शो में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे।
शो का एक नया प्रोमो रिलीज किया जा चुका है और इसमें सभी सितारे एक साथ में देखे जा रहे हैं। आम्रपाली दुबे इस प्रोमो में पूछता है कि हम सबको यहां पर बुला तो लिया है लेकिन करना क्या है? इस पर पवन सिंह कहते हैं कि कुछ नया किया जा सकता है। पवन सिंह फिर अभिनेत्री काजल राघवानी से सवाल करते हैं कि जीवन में आपको प्यार कब हुआ? इस पर काजल राघवानी ने जवाब देते हुए कहा कि आप ही से हुआ था और काजल की इस बात को सुनने के बाद में पवन और निरहुआ ताली बजाते हुए नजर आए।
काजल राघवानी ने बाद में अमरपाली से सवाल किया कि क्या आपके कारण दिनेश जी मेरे साथ में काम नहीं करते हैं? इस पर आम्रपाली काफी हैरान रह गई और उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मुझे तो दया आ रही है आप पर। दिनेश लाल यादव इसके बाद गुस्से में रहते हैं कि आप मेरे ऊपर आरोप लगा रही हैं।
शो में हुई तेज प्रताप यादव की एंट्री
भोजपुरी सितारों के बीच तेज प्रताप यादव की एंट्री होती है और वह भी चुप नहीं बैठते। उन्होंने भी तेवर में कहा कि चंद लोग हमारा नाम खराब करते हैं और अब तेज प्रताप यादव का इशारा किसकी तरफ है यह तो शो देखने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन यह पूरी तरीके से तय है कि बिहार के पूर्व मंत्री और भोजपुरी सितारों के बीच उनका टशन देखना काफी मजेदार होने वाला है।
इसके बाद में आम्रपाली दुबे ने गुस्से में कहा कि मैं इस बदतमीजी में बिल्कुल भी इंटरेस्टेड नहीं हूं। बस इतना कह कर वह वहां से उठकर चली गई और फिर पवन सिंह, तेज प्रताप यादव ने भी वर्कआउट कर दिया। प्रोमो देखकर साफ पता चलता है कि भोजपुरी सितारों के बीच में जबरदस्त बवाल होने वाला है।
कब और कहां देख सकते हैं शो?
भोजपुरी के दिग्गज कलाकारों और राजनीतिक हस्तियों के इस शो 'भोजपुरी बवाल' को 2 अगस्त से शुरू किया जाने वाला है। इस शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और कलर्स पर देखा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications