17 साल बाद भी नहीं उतरा खुमार! इस भोजपुरी गाने के बजते ही थिरकने लगते हैं पैर, Youtube पर कर रहा ट्रेंड

Pawan Singh 17 year Old Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) आए दिनों सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बने रहते हैं। उनके फैंस उन्हें देखना और सुनना बहुत ही पसंद करते हैं। पवन सिंह के फैन्स उनके इतने दीवाने हैं कि चाहें पवन सिंह का नया गाना हो या पुराना सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग लिस्ट में बना रहता है। आज हम आपको पवन सिंह के एक ऐसे पुराने आइकॉनिक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी धुन सुन बड़ा हो या बच्चा उसके पैर अपने आप ही थिरकने लगते हैं। यह गाना हर शादी और हर फंक्शन कि जान है। लोग इस गाने को सुने बिना फंक्शन को पूरा नहीं समझते हैं।

Pawan Singh

यूट्यूब पर आज भी धूम मचाता है पवन सिंह का 17 साल पुराना गाना

इस गाने को पवन सिंह ने 17 साल पहले गया था और इस गाने कि धुन लोगों को इतनी पसंद आई कि बन गया भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे सफल गाना। इस गाने को आम लोगों से लेकर बड़े सेलिब्रिटी तक अपने फंक्शन में बजाना पसंद करते हैं। पवन सिंह के इस आइकॉनिक गाने का नाम है 'लॉलीपॉप लागेलू' (lollypop lagelu)

लॉलीपॉप लागेलू के पार्ट 2 ने भी मचाया था धमाल

इस गाने में पवन सिंह की आवाज़ का जादू ऐसा चला कि गाने के व्यूज 265 मिलियन के पार जा चुके हैं। इस गाना का क्रेज लोगों में इतना है कि शादी हो या कोई फंक्शन इस गाने का बजना तो तय है इस गाने से शादी पार्टी कि रौनक दोगनी हो जाती है। इस गाने की पॉपुलैरिटी देख पवन सिंह ने इस गाने का एक और पार्ट 2022 में रिलीज़ किया था। इस गाने को भी लोगो का खूब प्यार देखने को मिला है।

Read more about: pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X