भोजपुरी में बनेगी वांटेड..24 नवंबर से होगी शूटिंग शुरू
भोजपुरी ब्लॉक बस्टर फिल्म 'सरकार राज' के बाद एक बार फिर से सुपर स्टार पवन सिंह, निर्माता जसवंत कुमार की जोड़ी फिल्म 'वांटेड' में नजर आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग 24 नवंबर से उत्तर प्रदेश में शुरू होगी। इससे पहले जसवंत कुमार ने विराज भट्ट के साथ फिल्म ''होतबा जवानी अब जियान ये राजा जी'' और इसी साल रिलीज फिल्म 'सरकार राज' जैसी सफल फिल्में दी हैं।
फिल्म 'वांटेड' का निर्माण श्री जे सोहरता प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है, जिसको लेकर जसवंत कुमार का कहना है कि 'वांटेड' कमाल की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें पवन सिंह का किरदार लोगों को काफी पसंद आयेगा। यूं तो फिल्म के हर किरदार को बेहद बारीकी से तैयार गया है, ताकि फिल्म के साथ न्याय हो सके।

जसवंत ने ये भी बताया कि फिल्म 'वांटेड' में पवन सिंह के अपोजिट बंगाली न्यू कमर मणि भट्टाचार्य को कास्ट किया गया है। वे काफी टाइलेंटेड अभिनेत्री हैं। इससे पहले मणि ने फिल्म जिला चंपारण से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था, जिसमें उन्होंने अपनी भूमिका काफी प्रभावशाली ढंग से निभाई थी।
बता दें कि फिल्म 'वांटेड' के डायरेक्टर सुजीत कुमार सिंह हैं। फिल्म की पटकथा वीरू ठाकुर ने लिखी है और म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा ने फिल्म में कर्णप्रिय संगीत दिया है। फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।


Click it and Unblock the Notifications











