भोजपुरी सुपरस्टार की फिल्म 'तबादला' का फैन्स कर रहे इंतजार
पवन सिंह की फिल्म तबादला की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म भी जल्द रिलीज होगी।
भोजपुरी सिनेजगत में पवन सिंह एक ऐसे स्टार हैं जिनकी फिल्में प्रदर्शन से पहले ही चर्चाओं में शुमार हो जाती है। इनकी फिल्मों की चर्चा शूटिंग के वक्त से ही चारो तरफ होने लगती है। पवन प्रेमियों का प्यार ही आज पवन सिंह को भोजपुरी का सुल्तान बना दिया है। इनके प्रशंसक को भोजपुरी का सलमान मानते हैं। पवन सिंह के प्रशंसक सिर्फ इस इंतजार में रहते हैं कि कब पवन सिंह की फिल्म प्रदर्शित होती है।
फिल्म के प्रदर्शन के साथ ही प्रशंसक उस फिल्म को बाॅक्स आॅफिस पर सुपरहिट बना देते हैं। यही कारण है कि आज पवन सिंह भोजपुरी फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद भी बने हुए हैं। फिलहाल पवन सिंह अभिनीत बहुचर्चित फिल्म 'तबादला' बन कर तैयार हो चुकी है। इस फिल्म के लिये अब पवन प्रेमियों व सिनेप्रेमियों को और ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

तबादला बहुत जल्द इनके नजदीकी सिनेमाघरों में होगी। रिलीज की पूरी तैयारियां कर ली गयी है। आपको बता दें कि तबादला अपनी शूटिंग के समय से ही चर्चाओं में है। इस फिल्म के फर्स्ट लुक की चर्चा सरेआम हो रही है। फर्स्ट लुक पोस्टर में पवन सिंह पुलिस के किरदार में एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे । इस फिल्म में पवन सिंह एक पुलिस आॅफिसर के किरदार को निभा रहे हैं।
इस फिल्म में पवन सिंह का किरदार काफी दमदार व बाकी की फिल्मों से हट कर है। फिल्म के निर्माता निर्देशक विनोद तिवारी है। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम इन दिनों जोरो शोरो से किया जा रहा है


Click it and Unblock the Notifications











