पवन सिंह व अक्षरा का रोेमांस पहुंचायेगा ‘दिल को ठंडक’
पवन सिंह और अक्षरा का फिल्म में रोमांटिक अवतार दिखेगा। भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ी इस बार भोजपुरी के रूपहले परदे पर रोमांस करते हुए नजर आने वाली है।
भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ी इस बार भोजपुरी के रूपहले परदे पर रोमांस करते हुए नजर आने वाली है। वह ही इतना रोमांस की आप अच्छे अच्छे रोमांटिक फिल्मों को भूल जाएंगे। जी हां, भोजपुरिया सुल्तान पवन सिंह और मृगनयनी अदाकारा अक्षरा सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म 'तबादला' प्रदर्शन के लिये पूरी तरह तैयार है।
इस फिल्म में पवन सिंह औेर अक्षरा सिंह का जबरदस्त रोमांस व बिग किस दर्शकों को खूब इंटरटेन करेगा। जी हां, पहली बार पवन सिंह और अक्षरा सिंह का इतनी लंबी किस सीन दर्शक देख पायेंगे। ये जोड़ी आज हर सिनेप्रेमियों की पहली पसंद बनी हुई है।

इस जोड़ी के नाम को सुनकर ही सिनेप्रेमियों के कदम सिनेमाघर की तरफ कुच कर जाते हैं। आपको बताते चलें कि इस फिल्म में पवन सिंह एक जांबाज पुलिस आॅफिसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में पुलिस के किरदार में फिट बैठने के लिये पवन ने घंटो जिम में समय व्यतीत किया है। तबादला अपने शूटिंग के समय सेे ही चर्चाओं में है। वही इसक पहला पोस्टर ने सोशल मीडिया पर सराहना बटोर रहा है।
सिनेप्रेमी इस पोस्टर को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता निर्देशक विनोद तिवारी है। 'तबादला' का ट्रेलर 11 मई की रात इंटर टेन म्यूजिक केे यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जायेगा। विदित हो कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म 'सत्या' ने अपने प्रदर्शन के 50 दिन पूरे करते हुए भोजपुरी बाॅक्स आॅफिस पर व्यवसाय का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।


Click it and Unblock the Notifications
