Smrity Sinha की फिल्म Parai Beti का हुआ टीवी प्रीमियर, मूवी देखकर रो-रोकर हुआ बुरा हाल!

bhojpuri movie

Parai Beti Bhojpuri Movie: भोजपुरी सिनेमा की बात की जाती है तो इनके गानों को खूब तवज्जो मिलती है। लेकिन भोजपुरी फिल्में भी हैं, जो लोगों के दिलों को जीत लेती हैं। आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे इन दिनों दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

पराई बेटी का प्रीमियर

कुछ महीनों पहले पराई बेटी का ट्रेलर सामने आया था और इस ट्रेलर ने लोगों का दिल जीत लिया था। इसकी कहानी ने लोगों को बहुत भावुक कर दिया था लेकिन अब 'पराई बेटी' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर हो चुका है और इसकी कहानी ने एक बार फिर से लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है। आपको बता दें, इस फिल्म का प्रीमियर 30 मार्च को हुआ है।

मामा-मामी ढाते हैं जुल्म

इस फिल्म में दिखाया जाता है कि एक लड़की अपने मां-बाप के गुजर जाने के बाद मामा-मामी के घर रहना पड़ता है। इस घर में लड़की के ऊपर ढेरों जुल्म होते हैं लेकिन वो सभी जुल्मों को हंसते-हंसते झेल ले जाती है। उस लड़की के मामा-मामी उसकी शादी भी नहीं करवाना चाहते थे लेकिन लड़की शादी की जिद करती है तो वो एक पागल से उसकी शादी करवा देते हैं।

मामी की बेटियों की जिंदगी हुई नर्क

इस कहानी में ट्विस्ट तो तब आता है, जब लड़की को पता चलता है कि लड़का पागल नहीं है। वो बस उससे शादी करने के लिए पागल होने का नाटक करता है। इस शादी के बाद दोनों की जिंदगी में खुशियां आ जाती हैं और वो दोनों खुशी-खुशी अपना जीवन काट रहे होते हैं। लेकिन दूसरी तरफ लड़की के मामा की बेटियों की जिंदगी नर्क बन जाती है, क्योंकि उन्हें ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है।

सबकुछ किया ठीक

जिन मामा-मामी ने पहले उसके ऊपर जुल्म ढाए थे, अब उन्हीं के लिए वो फरिश्ता बन कर आई है और अपने मामा-मामी और उनकी बच्चियों की जिंदगी को सुधारना चाहती है। उस लड़की की मामियों की बेटियों को ससुराल में खूब प्रताड़ित किया जाता है। उनसे 50 लाख रुपये की मांग की जाती है। इसी चिंता में लड़की के दोनों मामा का एक्सीडेंट हो जाता है। जब इसकी खबर भांजी को लगती है तो वो दौड़ी चली आती है और अपने परिवार को इस मुश्किल से बाहर निकालती है।

फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में

इस फिल्म में स्मृति सिन्हा, प्रशांत सिंह, अनीता रावत, पुष्पेंद्र, कंचन मिश्रा, सोनाली मिश्रा, नम्रता, प्रेम दुबे सिंह, सृष्टि पाठक, निशा तिवारी, आशीष यादव, ललित उपाध्याय और शुभ तिवारी हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन अजय झा ने किया है।

More from Filmibeat

Read more about: bhojpuri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X